फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha polls west bengal chief minister mamata banerjee lashes out at bjp during election campaign

West Bengal: बंगाल में रैली के दौरान भाजपा पर भड़की ममता, लगाया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप

Fri, 12 Apr 2024 06:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 Apr 2024 06:13 PM IST
सार

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल की सीएम ने कहा कि सीएए वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का एक जाल है। एक बार जब आप सीएए लागू कर देंगे तो एनआरसी भी लागू हो जाएगा।

विज्ञापन
Lok Sabha polls west bengal chief minister mamata banerjee lashes out at bjp during election campaign
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से सभी पार्टियों को समान अवसर सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी राजनीतिक लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 
विज्ञापन


कूचबिहार और अलीपुरद्वार में रैली के दौरान ममता बनर्जी का भाजपा पर आरोप
कूचबिहार और अलीपुरद्वार में लगातार दो रैलियां करने के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पोल पैनल हाल ही में जलपाईगुड़ी में आंधी के कारण क्षतिग्रस्त घरों का पुननिर्माण करने नहीं दे रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी राजनीतिक एजेंडा के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसियां और बीएसएफ, सीआईएसएफ जैसे अर्धसैनिक बल भी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। हम चुनाव आयोग से अनुरोध करते हैं कि चुनाव में सभी पार्टियों को समान अवसर सुनिश्चित कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तूफान प्रभावित लोगों के लिए राज्य प्रशासन की तरफ से पुनर्वास पैकेज देने के फैसले पर सीएम ममता ने कहा, राज्य प्रशासन लोगों को अपने घरों का पुननिर्माण करने के लिए दो चरणों में 1.20 लाख रुपये देगी। क्षतिग्रस्त लोगों को 20,000 रुपये दे दिया गया है और आने वाले कुछ दिनों में 40,000 रुपये दिया जाएगा। बाकी के 60,000 रुपये अगले कुछ सप्ताह में दे दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, अगर किसी को लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है तो वो जाकर नियम देख लें, जिसे पिछले साल राज्य विधानसभा द्वारा पास किया गया था।

सीएए को बंगाल में लागू नहीं होने देंगे: ममता बनर्जी
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल की सीएम ने कहा, सीएए वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का एक जाल है। एक बार जब आप सीएए लागू कर देंगे तो एनआरसी भी लागू हो जाएगा। पश्चिम बंगाल में हम सीएए और एनआरसी दोनों ही लागू होने नहीं देंगे। 

कूचबिहार से भाजपा प्रत्यासी पर निशाना साधते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जिसपर कई सारे आपराधिक मामले दर्ज है। ममता बनर्जी ने इंडी गटबंधन की पार्टियों कांग्रेस और सीपीआई(एम) पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में कांग्रेस और सीपीआई(एम) भाजपा के साथ मिल गई। रैली में ममता ने कहा, अगर भाजपा को हराना है तो कांग्रेस या सीपीआई(एम) के पक्ष में वोट न डालें। 


ममता बनर्जी द्वारा केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के आरोपों को भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप केवल लोगों का ध्यान भटकाने के लिए लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed