फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls violence during sixth phase voting election news in hindi

Polls: बंगाल में मतदान के बीच भाजपा उम्मीदवार पर हमला, पत्थर-लाठी और अन्य हथियार से पीटने का लगाया आरोप

Sat, 25 May 2024 07:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 25 May 2024 07:06 PM IST
सार

झारग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू पर हमला किया गया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोगों को लाठी-डंडे और हथियारों से भाजपा उम्मीदवारों पर हमले करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls violence during sixth phase voting election news in hindi
भाजपा उम्मीदवार पर हमला - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान आज पूरा हो गया। आठ प्रदेशों में सुबह के सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान जारी रहा। मतदान के दौरान बंगाल में हिंसा की घटनाएं भी देखने को मिली। झारग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में जारी मतदान के बीच झारग्राम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू पर हमला किया गया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोगों को लाठी-डंडे और हथियारों से भाजपा उम्मीदवारों पर हमले करते देखा जा सकता है। इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "हमें कल जानकारी मिली थी कि भाजपा मतदाताओं को मोंगलापोटा के मतदान केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। हम यहां यही देखने आए थे, कि क्या दिक्कत है। यहां 200 लोगों ने हमपर लाठियों, पत्थरों और हथियारों से हमला करने लगे। केंद्रीय सुरक्षा बल वहां मौजूद नहीं था। पुलिस की तरफ से हमें कोई सुरक्षा नहीं दी गई। ममता बनर्जी राज्य में सीएए लागू होने देना नहीं चाहती है। वह देश को पाकिस्तान बना देगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निमित्रा पॉल को पुलिस ने रोका
वहीं, इससे पहले पुलिस ने मिदनापुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के काफिले बोनपुरा गांव के किस्मत अंगुआ में रोक दिया। अग्निमित्रा पॉल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वे मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल पुलिस यह सब कर रही है। मैंने पुलिस को वह अनुमति दिखा दी है जो मेरे पास है लेकिन वह मुझसे पूछ रहे हैं कि आपके पास हार्ड कॉपी क्यों नहीं है।"


उन्होंने आरोप लगाया कि केशियारी में भाजपा के पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आपको दिख नहीं रहा कि हमारे पोलिंग एजेंटों को यहां से बाहर कर दिया गया है। आप मतदान केंद्रों में बंगाल पुलिस को प्रवेश करने की अनुमति क्यों दे रहे हैं। हमारे पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर बैठने नहीं दिया जा रहा है। कल रात पुलिस हमारे कई कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को उठाकर ले गए। केशियारी में हमारे पोलिंग एजेंटों को उठा लिया गया।" भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पक्ष में मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed