फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls KS Eshwarappa Karnataka BJP former chief minister Yediyurappa news

Karnataka: ईश्वरप्पा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की बताई वजह, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 03 May 2024 02:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 03 May 2024 02:59 PM IST
सार

ईश्वरप्पा ने बताया कि वह चुनाव खत्म होने के बाद फिर से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ समस्याओं के कारण वह पार्टी से बाहर हैं, लेकिन चुनाव के बाद वह फिर से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls KS Eshwarappa Karnataka BJP former chief minister Yediyurappa news
केएस ईश्वरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा से निष्कासित नेता केएस ईश्वरप्पा ने पार्टी के एक प्रमुख नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर हिंदू नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसी के साथ शिवमोगा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के कारणों का खुलासा भी किया। 
विज्ञापन


कर्नाटक से निर्दलीय उम्मीदवार केएस ईश्वरप्पा ने कहा, "कर्नाटक में भाजपा की स्थिति केंद्र में भाजपा की स्थिति से बिलकुल अलग है।" एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "भाजपा कर्नाटक में और राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग दिशा में जा रही है। कर्नाटक में भाजपा को विशिष्ट गुट नियंत्रित करता है। मेरा लक्ष्य कर्नाटक भाजपा को उनके प्रभाव से मुक्त कराना है, इसलिए मैं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, एलके अडवाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुत्व के लिए महत्वपूर्ण बलिदान दिए हैं।"
विज्ञापन


पूर्व सीएम पर लगाए आरोप
ईश्वरप्पा ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर आरोप लगाया कि वह अपने बेटे को अगला मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा, "सीटी रवि, प्रताप सिम्हा सभी को दरकिनार किया जा रहा है। येदियुरप्पा एक मुख्य नेता हैं। उनका एक बेटा सांसद है और एक विधायक। अब वह अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए बाकी के भाजपा नेताओं को दरकिनार कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वरप्पा ने बताया कि वह चुनाव खत्म होने के बाद फिर से भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि भाजपा राज्य में 27 सीटें जीते और मैं निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर एक सीट जीतूंगा। नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कर्नाटक के पास कुल 28 सीटें होंगी।"

उन्होंने आगे कहा, "भाजपा मेरी मां है, ग्रेजुएशन के बाद ही मैं भाजपा में शामिल हुआ था। उस समय से आजतक मैं पार्टी के सिद्धांतों का पालन कर रहा हूं। मैं अबतक किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हुआ हूं। आखिर तक मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होने वाला हूं। कुछ दिक्कतों के कारण मैं पार्टी से बाहर हूं, लेकिन चुनाव के बाद मैं फिर से पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।"


प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ईश्वरप्पा ने कहा कि यह पार्टी के आपस का मुद्दा है। प्रज्वल रेवन्ना मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगने के राहुल गांधी के बयान पर ईश्वरप्पा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के कई नेता जेल जा चुके हैं। राहुल गांधी मे अपनी नेताओं की तरफ से कितनी बार माफी मांगी हैं? डीके शिवकुमार जमानत पर बाहर हैं। दूसरों के बारे में बोलना आसान है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed