{"_id":"5ca4da1fbdec2213f32f83b3","slug":"lok-sabha-elections-shivraj-singh-chouhan-slams-rahul-gandhi-and-jawaharlal-nehru-on-sedition-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के वादों पर शिवराज ने बोला हमला, राहुल गांधी को बताया 'इंटरनेशनल झूठा' ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के वादों पर शिवराज ने बोला हमला, राहुल गांधी को बताया 'इंटरनेशनल झूठा'
Wed, 03 Apr 2019 09:36 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, सुकमा
भाषा, सुकमा
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘इंटरनेशनल झूठा’ करार दिया है। सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि राहुल गांधी को वह ‘इंटरनेशनल झूठा’ मानते हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं। वह कभी राफेल को लेकर झूठ बोलते हैं। कभी भट्टा पारसौल पर झूठ बोलते हैं। कभी किसान कर्ज माफी पर झूठ बोलते हैं और अब वह गरीबी हटाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। जनता इस बहकावे में नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने कई झूठे वादे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता से किए थे। कांग्रेस ने शराब बंदी लागू करने, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, कर्मचारियों को नियमित करने और सभी किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। लेकिन किए गए वादों को वह निभा नहीं रहे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया में ढिंढोरा पीट रहे हैं कि किसानों का कर्ज माफ हो गया। दुनिया में इससे बड़ा झूठ नहीं हो सकता। विधानसभा में झूठ बोलकर सरकार बना दी, अब लोकसभा में भी झूठ बोल रहे हैं। ‘न्याय’ योजना की बात कर रहे हैं, किसानों के लिए बात की जा रही है। जब विधानसभा के वादे पूरे नहीं किए गए तब लोकसभा के वादे कहां से पूरा करेंगे। सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘झूठ का पुलिंदा’ है। जनता को भ्रम में डालने के लिए कुछ भी ऊटपटांग बात कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ‘राष्ट्रद्रोह’ की सीमा तक चली गई है। उन्होंने जो ‘राष्ट्रद्रोह’ की धारा हटाने की बात कही है, वह धारा ऐसे लोगों के लिए है जो देश के खिलाफ काम करते हैं। उस धारा को हटाने की कोशिश कभी पंडित जवाहरलाल नेहरू तक ने नहीं की। वोटों की लालच में कितना नीचे गिरेंगे यह सोचकर तकलीफ होती है।
चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया और यहां सुकमा एवं कोंडागांव में चुनावी रैली को संबोधित किया। बस्तर क्षेत्र में इस महीने की 11 तारीख को मतदान है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा।