फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha ELections BSP Muslim leaders making pressure on Mayawati to join INDIA Alliance in Uttar Pradesh

INDIA: बसपा के सांसदों को सता रहा हार का डर, मुस्लिम नेताओं ने मायावती पर बढ़ाया गठबंधन में शामिल होने का दबाव

Thu, 22 Feb 2024 12:52 AM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:52 AM IST
सार

अगले कुछ सप्ताह में इंडिया गठबंधन के खाते से बड़ी खबर आने वाली है। पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार समेत कई राज्यों से गठबंधन के अंतिम रूप लेने की खबर आने वाली है। सूत्र बताते हैं कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन कराने में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha ELections BSP Muslim leaders making pressure on Mayawati to join INDIA Alliance in Uttar Pradesh
बसपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बसपा के सांसद 2024 के लोकसभा चुनाव के बाबत निराश हैं। वहीं पार्टी के बड़े मुस्लिम नेताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर इंडिया गठबंधन में शामिल होने का दबाव बढ़ा दिया है। पूर्वांचल के एक सांसद साफ कहते हैं कि पिछले साल सपा के साथ गठबंधन में जीत गए थे। इस बार किस हिम्मत से टिकट मांगे और चुनाव लड़ने की तैयारी करें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले एक सांसद ने कहा कि उन्होंने अपनी चिंता पार्टी के नेताओं को बता दी है।
विज्ञापन


बसपा के एक अन्य नेता ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा का खाता नहीं खुला था। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा का बस एक विधायक जीता था। ऐसे में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी तो मुश्किल होगी। बसपा के एक युवा सांसद हैं। बातचीत के दौरान तंज भरे लहजे में कहते हैं कि हमें कुछ नहीं पता। हमारे यहां मायावती ही सब तय करती हैं। सूत्र का कहना है कि क्षेत्र में उनकी पकड़ अच्छी है, लेकिन देखेंगे कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन को अब मिलने लगा है विटामिन
अगले कुछ सप्ताह में इंडिया गठबंधन के खाते से बड़ी खबर आने वाली है। पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार समेत कई राज्यों से गठबंधन के अंतिम रूप लेने की खबर आने वाली है। बुधवार को यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो गया है। सूत्र बताते हैं कि यूपी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन कराने में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा बड़ा कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में यूपी में उमड़ी अल्पसंख्यकों की भीड़ है। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दो प्रमुख काम किए। पहला, उन्होंने किशोरी लाल शर्मा को अमेठी और राय बरेली सीट पर चुनाव प्रचार की तैयारी करने को कहा और दूसरा कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को विश्वास में लेकर पहल की। इस पहल में प्रियंका गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव से बात करके गठबंधन को अंतिम रूप देने की भूमिका निभाई, ताकि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश शामिल हो सकें।

दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार भी कतार में 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के यहां दोपहर का भोजन करने के बाद से सकारात्मक संकेत दिया है। दिल्ली और पंजाब में इंडिया गठबंधन के सीटों के तालमेल की खबर एक-दो दिन में आ जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने भी यही कहा है। बताते हैं हरियाणा में तालमेल की कोशिश रंग लाएगी।


महाराष्ट्र में बातचीत अंतिम दौर में
इसके अलावा महाराष्ट्र में भी बातचीत अंतिम दौर में चल रही है। कांग्रेस के नेता मुकुल वासनिक ने इसको लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) गुट के नेता अनिल देशमुख कहते हैं कि जल्द ही घोषणा हो जानी चाहिए। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि यहां गठबंधन में कोई संदेह नहीं है। यह होगा। बिहार में वामदल, राजद, कांग्रेस तीनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed