फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2024 Updates BJP Congress PM Modi Rahul Gandhi Political News in Hindi

Elections: चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए ECI टीम बंगाल पहुंची; पूर्व एयर मार्शल ने थामा भाजपा का दामन

Sun, 03 Mar 2024 03:57 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 03 Mar 2024 03:57 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के फंड में 2000 रुपये दान किए हैं। पीएम मोदी ने आम लोगों से अपील की है कि विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए सहयोग करें। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए मोबाइल एप के जरिए आर्थिक सहयोग का आह्वान किया। यह भी दिलचस्प है कि 2024 के सियासी चौसर पर शह-मात की तैयारी हो रही है। बिसात बिछाने की कवायद में लगे तमाम राजनीतिक दलों की गतिविधियों से जुड़ी बड़ी खबरें यहां पढ़ें-

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Updates BJP Congress PM Modi Rahul Gandhi Political News in Hindi
2024 के सियासी चौसर पर हो रहीं बड़ी घटनाएं - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

आम चुनाव-2024 के लिए मतदान चंद हफ्ते बाद शुरू होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी और औपचारिक रूप से सियासी बिगुल बज जाएगा। हालांकि, राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। राजनीतिक दल पूरे दम-खम से चुनाव प्रचार की रणनीति बना रहे हैं। बड़े नेताओं की जनसभाएं भी शुरू हो गई हैं। भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ अभियान की अनौपचारिक शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया
ताजा घटनाक्रम में पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं की तरफ से दिया जा रहा आर्थिक सहयोग चर्चा में है। पीएम मोदी ने पार्टी फंड में दो हजार रुपये का चंदा दिया है। पीएम मोदी के सहयोग का प्रमाण भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी फंड में आर्थिक दान दिया है। खास बात यह है कि पार्टी की तरफ से चुनावी बिगुल फूंके जाने के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी बोले, विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण के लिए नमो एप के जरिए आर्थिक सहयोग करे जनता
पीएम मोदी ने भाजपा के फंड में दो हजार रुपये दान कर आम लोगों से भी मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हुए बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग करने की अपील की। पीएम मोदी ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'मुझे भाजपा के फंड में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने की खुशी हो रही है।' बकौल पीएम मोदी 'मैं सभी से NaMoApp के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए दान का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।'

पूर्व एयर मार्शल दिलीप पटनायक कारगिल वॉर के जांबाज; सियासत में थाम भाजपा का दामन

Lok Sabha Elections 2024 Updates BJP Congress PM Modi Rahul Gandhi Political News in Hindi
भाजपा में शामिल हुए एयर मार्शल दिलीप पटनायक - फोटो : ani
भुवनेश्वर में पूर्व पूर्वी एयर कमांडर (Eastern Air Commander) और कारगिल युद्ध के जांबाज एयर मार्शल दिलीप पटनायक ने राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पटनायक ने भाजपा का दामन थामा।
 

Lok Sabha Elections 2024 Updates BJP Congress PM Modi Rahul Gandhi Political News in Hindi
असम के भाजपा प्रमुख भाबेश कलिता - फोटो : ani
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में असम के भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की पहली सूची पर कहा, प्रत्याशियों की सूची ने हमें साहस दिया है। हम आगामी चुनावों में सभी 11 सीटें जीतेंगे। गठबंधन के साथ हम सभी 14 सीटें जीतेंगे।
 

राष्ट्र निर्माण के लिए दान की अपील, नमो एप का इस्तेमाल करें लोग

Lok Sabha Elections 2024 Updates BJP Congress PM Modi Rahul Gandhi Political News in Hindi
अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विकसित भारत बनाने के लिए जनभागीदारी का आह्वान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाजपा के फंड में दो हजार रुपये डोनेट किए। शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के प्रयास जारी हैं। शाह ने अभियान का समर्थन करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर दान करने की अपील की। राष्ट्र निर्माण के लिए दान की अपील करते हुए नमो एप का इस्तेमाल करने की बात कर, शाह ने हैशटैग #DonationForNationBuilding का इस्तेमाल भी किया।
Image

लोकसभा चुनाव 2024: तैयारियों की समीक्षा करेगा निर्वाचन आयोग; पूर्ण पीठ पश्चिम बंगाल पहुंची

Lok Sabha Elections 2024 Updates BJP Congress PM Modi Rahul Gandhi Political News in Hindi
भारत निर्वाचन आयोग (फाइल) - फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी के लिए रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के साथ राज्य के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे और जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करेंगे।

निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ, राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब से भी मुलाकात करेंगे। मुख्य सचिव बीपी गोपालिका और डीजीपी राजीव कुमार के साथ भी बैठक करने की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य मुख्य रूप से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना और लोकसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी करना है।

राजस्थान: मूलचंद मीणा फिर से भाजपा में शामिल
लोकसभा चुनाव की घोषणा नजदीक आते ही पूर्व कांग्रेस नेता मूलचंद मीणा रविवार को फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। राजस्थान भाजपा ने सोशल मीडिया पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर मूलचंद मीणा भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में भाजपा परिवार में फिर से शामिल हो गए। मीणा 2018 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और जयपुर के पूर्व जिला प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed