{"_id":"65d89512017eee29440250df","slug":"lok-sabha-elections-2024-gujarat-bharuch-ahmed-patel-daughter-mumtaz-patel-aap-congress-seat-sharing-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: कांग्रेस की सीट AAP को देने की चर्चा, अहमद पटेल की बेटी मुमताज दुखी, राहुल का जिक्र कर कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: कांग्रेस की सीट AAP को देने की चर्चा, अहमद पटेल की बेटी मुमताज दुखी, राहुल का जिक्र कर कही यह बात
Fri, 23 Feb 2024 06:22 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:22 PM IST
सार
गुजरात में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के गठबंधन और सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर मंथन का दौर जारी है। इसी बीच भरूच सीट आप को दिए जाने की खबरों पर उस क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेसी रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज ने निराशा जाहिर की है।
विज्ञापन
अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस गुजरात की भरूच संसदीय सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ मिलकर लड़ने की योजना बना रही है। सीटों की साझेदारी के फॉर्मूले के तहत भरूच संसदीय सीट आप को देने की खबरों पर दिवंगत अहमद पटेल की बेटी और कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के कारण लोगों को निराशा हुई है।
विज्ञापन
अंतिम फैसला होना बाकी
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अहमद पटेल भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक विरासत आज भी कांग्रेस के साथ है। अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जारी गठबंधन की कवायद पर कहा, 'बातचीत अभी भी चल रही है और अंतिम फैसला होना बाकी है। हमें उम्मीद थी कि यह सीट कांग्रेस मिलेगी।'
विज्ञापन
सीट शेयरिंग पर मंथन
मुमताज ने कहा कि कांग्रेस और AAP का शीर्ष नेतृत्व सीट शेयरिंग पर मंथन कर रहा है, लेकिन जब भरूच सीट आप को दिए जाने की जानकारी मिली तो लोगों के बीच निराशा की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के समर्थकों को दुख भी हुआ।
विज्ञापन
राहुल गांधी भरूच सीट AAP को देने के लिए तैयार नहीं
उन्होंने कहा, हमने सुना है कि राहुल गांधी ने भरूच सीट AAP को दिए जाने पर आपत्ति जताई है। हमें उम्मीद है कि यह सीट कांग्रेस के पास ही रहेगी। परंपरागत रूप से यह कांग्रेस की सीट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप गठबंधन चाहते हैं। आप भी कांग्रेस का समर्थन चाहती है। इसलिए दोनों दलों के बीच बातचीत का दौर जारी है।
#WATCH | On reports of Congress to give Gujarat's Bharuch seat to AAP, Congress leader Mumtaz Patel, daughter of veteran party leader late Ahmed Patel says, "The talks are still on and the final decision is yet to be made. We had hopes that this seat would remain with Congress… pic.twitter.com/DIL4Azk9Q8
— ANI (@ANI) February 23, 2024
आम चुनाव से पहले विपक्षी दलों की बातचीत
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA में शामिल कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी अलग-अलग राज्यों में गठबंधन और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला बना रहे हैं। गुजरात से पहले यूपी और दिल्ली जैसे प्रदेशों में भी सीट शेयरिंग को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं।
असम में सीटों की साझेदारी पर फैसला
चुनावों में सीट शेयरिंग पर आम आदमी पार्टी के उत्तर पूर्वी राज्यों के प्रभारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में असम में तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी राज्य की 11 अन्य सीटों पर विपक्षी गठबंधन- INDIA की मदद करेगी। आप (उत्तर पूर्वी राज्य) के प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा, आप ने पहले ही असम में गुवाहाटी, सोनितपुर और डिब्रूगढ़ लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।