फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2024 Date Announced Polls Date Phase Wise Results Full Schedule Election Commission

Lok Sabha Seats Election Date 2024: यहां पढ़ें सभी तारीखें, पीएम मोदी-राहुल समेत 15 बड़ी सीटों पर कब मतदान?

Sat, 16 Mar 2024 05:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 16 Mar 2024 05:51 PM IST
सार

Lok Sabha Elections Schedule 2024 : लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को खत्म होगा। सभी के नतीजे एक साथ चार जून को आएंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Date Announced Polls Date Phase Wise Results Full Schedule Election Commission
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में चुनाव की तारीखों का एलान किया। इसके साथ ही आयोग बताया कि अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव 13 मई को होंगे। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के चुनाव चार चरणों में 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024 Date Announced Polls Date Phase Wise Results Full Schedule Election Commission
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान। - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त ने दो नए चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान होगा।

लोकसभा का कार्यक्रम
पहला चरण:
19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।
दूसरे चरण: 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा।
तीसरा चरण: सात मई को 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
चौथा चरण: 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
पांचवां चरण: 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा।
छठा चरण: 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
सातवां चरण: एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।

15 बड़ी सीटों पर कब मतदान?
  • वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट, यहां 1 जून को सबसे आखिरी चरण में मतदान
  • गांधीनगर: गृह मंत्री अमित शाह की सीट, यहां 7 मई को मतदान
  • वायनाड: राहुल गांधी की सीट, यहां 26 अप्रैल को मतदान
  • अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सीट, यहां 20 मई को मतदान
  • विदिशा: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां से मैदान में, यहां 7 मई को मतदान
  • लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सीट, यहां 20 मई को मतदान
  • तिरुवनंतपुरम: यहां से कांग्रेस के मौजूदा सांसद शशि थरूर और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर मैदान में, यहां 26 अप्रैल को मतदान
  • गुना: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां से मैदान में, यहां 7 मई को मतदान
  • करनाल: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, यहां 25 मई को मतदान
  • हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत यहां से मैदान में, यहां 19 अप्रैल को मतदान
  • नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सीट, यहां 19 अप्रैल को मतदान
  • मुंबई उत्तर: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहली बार इसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, यहां 20 मई को मतदान
  • कोटा: निवर्तमान लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला की सीट, यहां 26 अप्रैल को मतदान
  • हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की सीट, यहां 1 जून को मतदान
  • उत्तर पूर्व दिल्ली: भाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी की सीट, यहां 25 मई को मतदान

Lok Sabha Elections 2024 Date Announced Polls Date Phase Wise Results Full Schedule Election Commission
लोकसभा चुनाव 2024। - फोटो : Amar Ujala
13 राज्यों में 26 सीटों पर उपचुनाव भी होंगे
राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाण और गुजरात समेत 13 राज्यों में विधानसभा की 26 सीटों के लिए भी मतदान कराए जाएंगे। संबंधित राज्यों में लोकसभा चुनाव की तिथियों के दिन ही उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें हिमाचल में सबसे अधिक छह, गुजरात में पांच और उत्तर प्रदेश में चार सीटें हैं।

यह भी पढ़ें- ECI: इस बार का लोकसभा चुनाव एतिहासिक; आयोग नेताओं पर सबसे ज्यादा सख्त और मतदाताओं के लिए सबसे ज्यादा सहूलियत

2019 में 10 मार्च को हुआ था चुनावों का एलान
पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान 10 मार्च 2019 को हुआ था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ जबकि, 19 मई को सातवें यानी आखिरी दौर की वोटिंग हुई थी। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी।
 
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024 Date Announced Polls Date Phase Wise Results Full Schedule Election Commission
चुनाव आयोगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते सीईसी राजीव कुमार। - फोटो : ANI

सभी राज्यों जाकर हालात का जायजा लिया

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। आयोग ने तिथियों की घोषणा करने से पहले सभी राज्यों जाकर हालात का जायजा लिया और उसी के हिसाब से मतदान की तारीखों के साथ ही अन्य तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 97 करोड़ मतदाता हैं, जिनके लिए 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुचारू ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी लगाए गए हैं। मतदान के लिए 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव पर नजर रखने के लिए आयोग ने 2,100 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं।

Lok Sabha Elections 2024 Date Announced Polls Date Phase Wise Results Full Schedule Election Commission
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

2019 में कैसे थे नतीजे?
23 मई 2019 को आए चुनाव नतीजों में भाजपा को 303  सीटें मिलीं थीं। भाजपा 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से काफी आगे थी। इस जीत के साथ पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। मुख्य विपक्षी कांग्रेस को 52 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को 24 सीटें मिली थीं। वाईएसआरसीपी और टीएमसी को 22-22 सीटें जीतने में सफल रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed