{"_id":"65f576888483614ce30340f1","slug":"announcement-of-dates-of-assembly-by-elections-of-13-states-along-with-general-elections-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: विधानसभा के उप चुनावों की तारीखों का एलान, इन 13 राज्यों में होगी चुनावी जंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election 2024: विधानसभा के उप चुनावों की तारीखों का एलान, इन 13 राज्यों में होगी चुनावी जंग
Sat, 16 Mar 2024 04:08 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 16 Mar 2024 04:08 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव के साथ ही 13 राज्यों के विधानसभा के उप चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव के साथ ही 13 राज्यों के विधानसभा के उप चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग ने उन सीटों को लेकर एलान किया है, जहां या तो लंबे समय से सीट खाली है या सीट पर मौजूदा शख्स की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इन राज्यों की विधानसभा सीटों पर उप चुनाव
जिन राज्यों में विधानसभा के उप चुनाव होने हैं, उनमें बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल है।
विज्ञापन
कहां किस चरण में चुनाव
बंगाल में एक सीट खाली है। जिसके लिए सातवें चरण में उप चुनाव होगा। वहीं, गुजरात में पांच सीट खाली हैं, जिसमें विजयपुर, खामभट, पोरबंदर जैसी सीटें शामिल हैं। इस राज्य में तीसरे चरण में उप चुनाव होगा। वहीं, हरियाणा झारखंड, महाराष्ट्र और त्रिपुरा में एक-एक सीट खाली है। यहां क्रमशः छठे, पांचवे, दूसरे और पहले चरण में उप चुनाव होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की चार विधानसभा सीटें खाली
वहीं, उत्तर प्रदेश में चार विधानसभा सीटें खाली हैं। यह सीटें ददरौल, लखनऊ ईस्ट, गैंसारी और दुद्धी (एसटी) हैं। विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई ददरौल विधानसभा सीट पर उप चुनाव होने हैं। सारी सीटों पर अलग-अलग चरण में उप चुनाव होगा।
पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होंने हैं। भगवनगोला सीट पर तीसरे चरण और बारानगर सीट पर सातवें चरण में उप चुनाव होगा। वहीं, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी एक-एक विधानसभा सीट खाली है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा सीटें खाली हैं। यहां सारी सीटों पर सातवें चरण में उप चुनाव होगा।