Assembly Election: चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान, जानें किस राज्य में किस दिन मतदान
Vidhan sabha Election 2024 Schedule : लोकसभा चुनाव के साथ-साथ निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी तारीखों का एलान कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2024 को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024 होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 होगी और 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। 2 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा।
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान
सिक्किम विधानसभा के लिए एक चरण में ही सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सिक्किम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 और मतदान की तारीख 19 अप्रैल 2024 है। 2 जून 2024 को मतगणना होगी।
ओडिशा के चार चरणों में विधानसभा चुनाव
ओडिशा में चार चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 28 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 18 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई को पहले चरण के लिए मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
ओडिशा में दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 26 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई 2024 है। दूसरे चरण के लिए मतदान 20 मई 2024 को होगा और 4 जून 2024 को मतों की गणना की जाएगी। तीसरे चरण में 25 मई और चौथे चरण में एक जून को मतदान होगा।
आंध्र प्रदेश विधानसभा में 13 मई को मतदान
आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटों पर एक चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 है। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई 2024 को राज्य विधानसभा के लिए मतदान होगा। वहीं 4 जून 2024 को चुनाव नतीजों का एलान किया जाएगा।
आईये एक नजर डालते हैं इन राज्यों के 2019 के चुनावी नतीजों पर-
अरुणाचल प्रदेश
2019 के विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर डाली जाए तो पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 41, जेडीयू को 7 , एनपीईपी को 5, कांग्रेस को 4, निर्दलीय को 2 और अन्य को 1 सीट मिली थी। वर्तमान में सूबे में भाजपा की सरकार है। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। पेमा खांडू राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। जो कांग्रेस पार्टी से थे। दोराजी का 30 अप्रैल, 2011 को एक हवाई हादसे में निधन हो गया था।
ओडिशा
2019 के विधानसभा चुनाव के परिणामों में नजर डाली जाए तो ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में बीजू जनता दल(बीजेडी) 122 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। वहीं 2019 के चुनावी नतीजों के मुताबिक भाजपा को 23, कांग्रेस को 9, सीपीआई(एम) को 1 और निर्दलीय को 1 सीट मिली थी। वर्तमान में बीजेडी के नवीन पटनायक सूबे के मुख्यमंत्री हैं।
आंध्र प्रदेश
2019 के विधानसभा चुनावों के परिणामों के मुताबिक आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 151, टीडीपी को 23, जेएनपी को 1 को सीट मिली थी। वर्तमान में वाईएस जगन मोहन रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री हैं।
सिक्किम
2019 के विधानसभा चुनावों पर नजर डाली जाए तो सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों में से सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 15 सीटें मिली थी। वर्तमान में प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री हैं।