फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 will final nail in the coffin of BJP says Mamata Banerjee

लोकसभा चुनाव भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा: ममता बनर्जी

Tue, 12 Mar 2019 09:13 PM IST
अमित मंडल भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: अमित मंडल Updated Tue, 12 Mar 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 will final nail in the coffin of BJP says Mamata Banerjee
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि यह लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे और इससे नरेंद्र मोदी के डर के साम्राज्य का खात्मा होगा। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने भाजपा और प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि चुनावी लड़ाई एकजुट भारत और कुछ अलग-थलग पड़े लोगों के बीच होगी।

विज्ञापन


प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी के प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद एक पत्रकार वार्ता में बनर्जी ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगा और नरेंद्र मोदी के डर के शासन से निजात दिलाएगा। यह चुनाव एकजुट भारत और कुछ अलग थलग लोगों के बीच होगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास जानकारी है कि चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देने के लिए वीवीआई लोग रुपयों को लाने ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड उड़ानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की नेता ने राफेल सौदे, किसान संकट, रोजगार के घटते मौकों समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र पर हमला बोला। राफेल सौदे पर सरकार पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए बनर्जी ने कहा कि राहुल गांधी राफेल घोटाले के बारे में जो कह रहे हैं उससे मैं पूरी तरह से सहमत हूं। वे भाजपा सच बोलने के लिए एन राम जैसे पत्रकारों को धमका रहे हैं।
 

राम ने द हिन्दू अखबार में एक लेख लिखकर कहा था कि रक्षा मंत्रालय ने राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा फ्रांस से समानांतर बातचीत करने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। मुख्यमंत्री ने मोदी से पूछा कि वह आरबीआई बोर्ड की आपत्ति के बाद भी नोटबंदी पर आगे क्यों बढ़े?

बनर्जी ने कहा कि भाजपा विरोधी पार्टियों की गठबंधन सरकार नौकरियों के ज्यादा अवसर सृजित करेगी, जम्मू कश्मीर में शांति और स्थिरता लगाएगी और डर के माहौल से छुटकारा दिलाएगी।

टीएमसी की प्रमुख नेता ने भाजपा पर चुनाव आयोग पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और कहा कि इसीलिए चुनाव कार्यक्रम को बहुत ज्यादा लंबा खींचा गया है ताकि प्रधानमंत्री समूचे देश में व्यापक अभियान शुरू कर सकें। अपने दावे के समर्थन में बनर्जी ने कहा कि मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में मतदान अंतिम चरण यानी 19 मई को होना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है जैसे संवैधानिक निकाय सिर्फ उनका है। चुनाव आयोग हर पार्टी का है। उन्हें चुनाव आयोग विभिन्न सिनेमा हॉल में दिखाए जा रहे नरेंद्र मोदी के विज्ञापनों के संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed