फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: These leaders from BJP organization desire to contest elections

भाजपा संगठन से कई नेताओं ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, ये हैं दावेदार

Fri, 08 Mar 2019 06:10 PM IST
अमित मंडल अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 08 Mar 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: These leaders from BJP organization desire to contest elections
भाजपा नेताओं की दावेदारी - फोटो : social media

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जहां कांग्रेस ने गुरुवार को ही 15 अहम टिकटों की घोषणा कर दी, वहीं भाजपा के संसदीय बोर्ड की शुक्रवार शाम को महत्त्वपूर्ण बैठक है जिसमें उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की जा सकती है। पार्टी सांसदों से अपना रिपोर्ट कार्ड देने को कहा गया था। माना जा रहा है कि पार्टी इस बार केवल बेहतर प्रदर्शन करने वाले सांसदों को ही दोबारा मौका देगी। ऐसे में पार्टी मापदंडों पर खरा न उतरने वाले कई मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। और नए चेहरों को मौका मिल सकता है। इस सोच को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन के कई पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी प्रवक्ताओं में सुदेश वर्मा, विजय सोनकर शास्त्री, जफर इस्लाम और नरेंद्र तनेजा ने विभिन्न सीटों से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की है। झारखंड से आने वाले सुदेश वर्मा ने चतरा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। जबकि पार्टी के मुस्लिम चेहरों में तेजी से अपनी जगह बना चुके जफर इस्लाम ने कोडरमा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। पार्टी प्रवक्ता नरेंद्र तनेजा ने भी पश्चिमी यूपी की फर्रूखाबाद सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। इनके अलावा संगठन से कुछ अन्य नेताओं ने भी अलग-अलग सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है।  
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने पूर्वांचल के मछलीशहर या रॉबर्ट्सगंज से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की है। पूर्व में वाराणसी की सीट से सांसद रह चुके शास्त्री अनूसूचित जाति से आते हैं और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक रही है जो उनके प्रोफाइल को मजबूत करती है। शास्त्री के चुनाव लड़ने पर यहां से सपा-बसपा का जातीय गणित गड़बड़ा सकता है। राजनीतिक पृष्ठभूमि के कारण विजय सोनकर शास्त्री को यादव और कुर्मी सहित कुछ उन जातियों के वोट मिलने की भी पूरी संभावना है जिन्हें जातीय आधार पर कुछ दूसरे दलों का वोटर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed