फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Tejashwi says Nitish kumar tried to return in Mahagathbandhan

लालू यादव की आने वाली किताब में दावा-महागठबंधन में फिर से लौटना चाहते थे नीतीश

Fri, 05 Apr 2019 05:20 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
चुनाव डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Fri, 05 Apr 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Tejashwi says Nitish kumar tried to return in Mahagathbandhan
तेजस्वी यादव - फोटो : Social Media

लालू यादव के जीवन पर आने वाली किताब 'गोपालगंज टू रायसीना' ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस किताब में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कई दावे किए गए हैं। किताब का दावा है कि नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होने के बाद फिर से महागठबंधन में वापस आना चाहते थे। लेकिन लालू ने उन्हें मना कर दिया क्योंकि नीतीश पर उनका भरोसा पूरी तरह खत्म हो गया। गौरतलब है कि लालू यादव इस वक्त चारा घोटाले को लेकर जेल में हैं।

विज्ञापन


किताब में दावा किया गया है कि नीतीश ने महागठबंधन में फिर से वापस आने की कोशिश भाजपा में जाने के छह महीने के भीतर की थी। लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को यह बात कही। अभी इस किताब का लोकापर्ण नहीं हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि मेरे पास इस बात के सबूत हैं की नीतीश कुमार ने कई बार हमारे साथ लौटने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से मुलाकात के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि हमने कभी भी उनको नहीं बुलाया। वो खुद ही हमारे पास आए थे, सभी जानते हैं कि प्रशांत बिना वजह किसी से नहीं मिलते हैं। कहा जाता है कि प्रशांत किशोर ही वह व्यक्ति थे जिन्होने राजद और जदयू को एक साथ महागठबंधन के बैनर तले लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजद की टिकट पर मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे पूर्व जदयू नेता शरद यादव ने भी कहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में जाने के बाद वापस महागठबंधन में आना चाहते थे। लालू यादव ने जो भी अपनी किताब में लिखा है वो सच है। नीतीश कई बार महागठबंधन के साथ दोबारा गठबंधन करना चाहते थे। राजद, जदयू और कांग्रेस तीनो ने मिलकर 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा था। जीत के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे और तेजस्वी को उप मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी। लेकिन नीतीश कुमार ने 2017 में राजद,कांग्रेस के महागठबंधन से बाहर निकल कर भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके बाद से लालू परिवार और नीतीश कुमार के बीच तल्खी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed