फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shivpal Yadav calls Priyanka Gandhi Vadra for UP alliance

शिवपाल यादव ने प्रियंका गांधी वाड्रा को किया फोन, क्या हो जाएगी डील?

Thu, 14 Feb 2019 05:46 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 14 Feb 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shivpal Yadav calls Priyanka Gandhi Vadra for UP alliance
शिवपाल ने प्रियंका को किया फोन - फोटो : Amar Ujala
क्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और शिवपाल यादव की नई नवेली पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) गठबंधन की राह पर आगे बढ़ सकते हैं?
विज्ञापन


ये कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि शिवपाल ने बाकायदा प्रियंका गांधी वाड्रा को फोन करके मुलाकात का वक्त मांगा है। हालांकि, प्रियंका ने फिलहाल व्यस्तता की बात कहकर दो-दिन बाद मिलने को कहा है। 

राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा की मानी जाए तो शिवपाल, उत्तर प्रदेश की 20 सीटों पर तालमेल चाहते हैं। वो बहुत जल्द प्रियंका और कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं से मुलाकात के लिए पार्टी दफ्तर जा सकते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बयान दिया था कि अगर कांग्रेस चाहे तो वो गठबंधन के लिए पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं। सपा और बसपा पहले ही गठबंधन का एलान कर चुके हैं। दोनों 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

अखिलेश से अनबन

शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच दूरियां जगजाहिर हैं। शिवपाल कई मंचों से कई बार कह चुके हैं कि उन्हें पार्टी में तवज्जो नहीं दी गई। उन्होंने तो यहां तक कहा कि नेताजी यानी मुलायम को भी इज्जत नहीं दी जा रही। इसी के बाद शिवपाल ने अलग राह पकड़ी और नई पार्टी का गठन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed