फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019 results create place in UP cabinet, first reshuffle likely soon

लोकसभा चुनाव के नतीजों से यूपी कैबिनेट में जगह बनी, जल्द हो सकता है पहला फेरबदल

Mon, 27 May 2019 03:57 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 May 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 results create place in UP cabinet, first reshuffle likely soon
जीत के बाद जश्न में मुख्यमंत्री योगी व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य (फाइल) - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में पहले फेरबदल का रास्ता खोल दिया है। राज्य के तीन मंत्रियों ने लोकसभा चुनाव जीता है और चौथे मंत्री को बर्खास्त किया गया है। इसकी वजह से खाली मंत्रीपदों को भरने के लिए कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। 

विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों ने बताया कि मार्च 2017 में आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पहली बार मंत्रिमंडल में बदलाव होगा। इसमें राज्य की 80 में से  62 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के नेताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव जीतने वाले तीन कैबिनेट मंत्री हैं आगरा के एस पी सिंह बघेल, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी और कानपुर से सत्यदेव पचौरी। भाजपा के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने के लिए असंतुष्ट मंत्री और एसबीएसपी के नेता ओपी राजभर को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद एक जगह और खाली हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्यनाथ ने हाल ही में संकेत दिए कि कैबिनेट में फेरबदल की संभावना बहुत ज्यादा है और वह जल्द ही इस बारे में निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम यह (मंत्रिमंडल विस्तार) करेंगे। समय आने पर हम सब कुछ करेंगे। राज्य के हित में हम सब कुछ करेंगे। 

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि जिन दो वफादार नेताओं को पदोन्नत पदों से पुरस्कृत किया जा रहा है, वे असम और मध्य प्रदेश में पार्टी के अभियानों के प्रभारी महेंद्र सिंह और स्वतंत्रदेव सिंह हैं।

महेंद्र सिंह ग्रामीण विकास और समग्र ग्राम विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं, जबकि स्वतंत्रदेव सिंह परिवहन और प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

यूपी भाजपा के एक वरिष्ठ मंत्री ने पीटीआई को बताया कि महेंद्र सिंह असम में पार्टी के इंचार्ज थे, जहां भाजपा ने कुल 14 लोकसभा सीटों में से नौ में जीत दर्ज की। असम में चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें अमेठी और गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

एक अन्य नेता ने बताया कि स्वतंत्रदेव सिंह को मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य का प्रभारी बनाया गया, जहां पार्टी को 29 में से 28 लोकसभा सीटें मिलीं।

संसदीय चुनाव लड़ रहे अन्य मंत्रियों ने शानदार जीत दर्ज की। 

पशुपालन, लघु सिंचाई और मत्स्य पालन मंत्री बघेल ने आगरा सीट पर 2.11 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण और पर्यटन मंत्री जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1.84 लाख मतों से हराकर इलाहाबाद से जीत हासिल की।

सत्यदेव पचौरी के पास खादी ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन, कपड़ा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), निर्यात को बढ़ावा देन जैसे विभागों का प्रभार है, वे कानपुर में 48,000 से अधिक वोटों से जीते।


एक चौथे मंत्री ने भी चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गए। यूपी के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा अंबेडकरनगर में बसपा के रितेश पांडेय से 95,880 वोटों से हार गए।

अगले कुछ महीनों में यूपी विधान सभा का मानसून सत्र होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed