{"_id":"5c862dabbdec2213e648e257","slug":"lok-sabha-elections-2019-rajbhar-says-modi-will-be-pm-again-if-gets-along-with-allies","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभर ने कहा सहयोगियों के साथ से मोदी फिर बन सकते हैं पीएम, भाजपा से तनातनी खत्म?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजभर ने कहा सहयोगियों के साथ से मोदी फिर बन सकते हैं पीएम, भाजपा से तनातनी खत्म?
Mon, 11 Mar 2019 04:47 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 11 Mar 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के करीब आते राजभर
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और राज्य सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर का मानना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा यदि सहयोगी दलों को साथ लेकर चले तो नरेन्द्र मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज होना तय है।
विज्ञापन
राजभर ने ट्वीट किया, "भाजपा सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चले तो 2019 में पुनः राजग की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।"
भारतीय जनता पार्टी गठबंधन धर्म का पालन करने की पहल जिस तरह शुरू की है,सबकी भागीदारी जिस तरह सुनिश्चित किया गया है। इसी तरह सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चले तो 2019 में पुनः NDA की सरकार बनेगी और माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री मंत्री बनेगे।@ANINewsUP
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) March 10, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने कल ही राजभर के पुत्र को एक निगम का अध्यक्ष बनाया है। इसके अतिरिक्त दल के अन्य नेताओं को भी विभिन्न निगमों में समायोजित किया गया है।
वैसे राजभर उत्तर प्रदेश के उन नेताओं में शुमार हैं जो बीते कुछ समय में मुखर होकर राज्य और केंद्र की मोदी सरकार का विरोध करते रहे हैं। राजभर ने कई मौकों पर योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के विरोध में बयान दिए हैं। लेकिन, चुनावों की घोषणा के साथ ही उनका ये बयान सामने आया है जिसमें वो पार्टी से तनातनी को खत्म करने के मूड में नजर आ रहे हैं।