फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019: political war between Royal families will be interesting in Jaipur

राजस्थान की राजधानी में दिलचस्प होगी चुनावी टक्कर, राजघराने की 'देवियां' होंगी आमने-सामने

Sun, 28 Apr 2019 10:26 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 28 Apr 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: political war between Royal families will be interesting in Jaipur
जयपुर में इस बार कई राज घराने से होंगे दावेदार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगामी आम चुनाव का रण देखना दिलचस्प होगा। यहां जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण, दोनों लोकसभा सीटों पर पुरुष से ज्यादा महिला उम्मीदवार हैं। भाजपा और कांग्रेस में अभी सीटें तय नहीं हुई है, लेकिन दावा ठोकनेवालों में पुरुष से ज्यादा महिला दावेदार हैं। इनमें राज परिवारों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


दावेदारों की लिस्ट देखी जाए तो भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। जयपुर ग्रामीण सीट के लिए चौमूं राजघराने की रुक्समणी देवी और भरतपुर राजघराने से जुड़ी दिव्या सिंह शामिल हैं। वहीं, भाजपा से जयपुर राजघराने से जुड़ी दीया कुमारी और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा की दावेदारी की चर्चा है। 
विज्ञापन


इधर, जयपुर शहर सीट के लिए कांग्रेस में महासचिव व प्रवक्ता अर्चना शर्मा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और महिला कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संगीता गर्ग दावेदारी जता रही है। अर्चना शर्मा ने भाजपा का गढ़ माने जाने वाले मालवीय नगर विधानसभा सीट पर पहली बार कांग्रेस को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया था। हालांकि अर्चना लगातार दूसरी बार मालवीय नगर क्षेत्र से हार चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर और चौमूं राजघराने में हो सकती है टक्कर

चौमूं विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी जता रही चौमूं राजघराने से जुड़ी रुक्समणी इस बार जयपुर शहर से लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी जता रही हैं। भाजपा से जयपुर शहर में जयपुर राजघराने की दीया कुमारी को उम्मीदवार बनाया जाता है तो कांग्रेस में रुक्समणी देवी की दावेदारी को मजबूती मिलेगी।


जयपुर राजघराने से जुड़ी दीया कुमारी जयपुर शहर के लिए जाना-पहचाना नाम है। सवाई माधोपुर से विधायक चुनी गईं थी। इसके बावजूद उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मांगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उन्हें टिकट दे। उनके लिए दिक्कत यह है कि भाजपा यदि जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्द्धन सिंह को टिकट दे, तो दीया की उम्मीदवारी कट सकती है। 

भाजपा से ज्योति भी ठोक रही दावेदारी

2009 में हुए नगर निगम चुनाव में ज्योति खंडेलवाल सीधे चुनाव में भाजपा की सुमन शर्मा को हराकर जयपुर की मेयर चुनी गई थी। हालांकि, उससे छह माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में जयपुर शहर से कांग्रेस के महेश जोशी सांसद चुने जा चुके थे। पूर्व मेयर रही ज्योति विधानसभा चुनाव में हवामहल से टिकट मांग रही थी। टिकट नहीं मिलपे पर बगावत पर उतर आई थीं।

मंत्री की पत्नी को मिल सकता है मौका!

राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह जयपुर ग्रामीण से दावेदार मानी जा रही हैं। वह 11वीं लोकसभा में भरतपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। पंचायती राज मंत्री लालचंद कटारिया यदि इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ें तो पार्टी दिव्या को मौका दे सकती है। 



राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा जयपुर शहर में महापौर का चुनाव लड़ चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में वे सांगानेर से टिकट की दावेदारी कर रही थी, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह मेयर अशोक लाहोटी पर दाव खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed