फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 Political parties campaigning for last phase in Purvanchal

आखिरी रण के लिए पूर्वांचल में बिछा चौसर, भाजपा ने बजाई दरवाजे की कुंडी

Sun, 12 May 2019 09:48 AM IST
शशिधर पाठक शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: शशिधर पाठक Updated Sun, 12 May 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Political parties campaigning for last phase in Purvanchal
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : ANI
छठवें चरण के मतदान के साथ-साथ सातवें चरण का चुनाव प्रचार चरण पर है। 15 मई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी आ रही  हैं। वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक सभी दल बाजी मारने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अखिलेश-मायावती की संयुक्त रैली और प्रधानमंत्री तथा भाजपा अध्यक्ष के दौरे के कार्यक्रम ने सरगर्मी बढ़ा दी है। प्रचार हर तरीके अपनाने में भाजपा का कोई जवाब नहीं है। कार्यकर्ता अब दरवाजे-दरवाजे की कुंडी बजा रहे हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद से ज्ञानेश्वर शुक्ला आए हैं। बनारस में टिक गए हैं लोगों को प्रधानमंत्री मोदी सरकार खूबियां बता रहे हैं। भोपाल से भाजपा और आधा दर्जन संघ के नेताओं की टीम आई है। एक तरह से बनारस भाजपा के प्रचार अभियान का बड़ा मॉडल है। यहां से प्रधानमंत्री खुद उम्मीदवार है। भाजपा प्रधानमंत्री को चार-पांच लाख वोट के अंतर से जिताना चाहती है। इसलिए दस हजार से अधिक दूसरे स्थानों से आए लोग प्रचार-प्रसार में लगे हैं।
विज्ञापन


गठबंधन भी प्रधानमंत्री को चुनौती देने के लिए बड़ा दांव खेल रहा है। प्रियंका गांधी की टीम ने 15 मई को रोड-शो का मन बनाया है। यह लंका मैदान स्थिति पंडित मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा के पास शुरू होगा। प्रियंका बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल काल भैरव का दर्शन भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर की कुंडी कई बार बजाओ

भाजपा और गटबंधन दो का प्रचार दिखाई दे रहा है। भाजपा ने हर दरवाजे पर दस्तक देने के लिए कार्यकर्ताओं से कुंडी बजाने को कहा है। बूथ प्रबंधक से लेकर हर स्तर तक उच्च स्तर की सर्तकता बरती जा रही है। पार्टी ने चुनाव प्रचार ही नहीं बल्कि चुनाव मैदान के लिए अपने कार्यकर्ताओं को ढंग से प्रशिक्षित किया है।

बनारस से सटी चंदौली सीट पर भी भाजपा ने जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। यहां से प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे चुनाव लड़ रहे हैं। चंदौली की सीट पर भी जातिगत मुद्दे हावी हैं। बलिया में भारतीय किसान युवा मोर्चा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त की प्रतिष्ठा दांव पर है। मस्त 2014 में भदोही से सांसद चुने गए थे। इस बार वह बलिया से प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed