पीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के पांव छुए, लिया आशीर्वाद
अपने गुजरात दौरे के दौरान मंगलवार को प्रधानमंत्री अडालज पहुंचे। वह अडालज में शिक्षक और विद्यार्थी भवन के शिलान्यास के साथ वस्त्रल में प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे। इस बीच अडालज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान मंच पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल से मिले और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
#WATCH Prime Narendra Modi touches feet of former Gujarat Chief Minister Keshubhai Patel, at an event in Adalaj, Gujarat. pic.twitter.com/hlewIV8T7T
— ANI (@ANI) March 5, 2019विज्ञापन
कौन हैं केशुभाई पटेल?
केशुभाई पटेल गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। साल 1980 से 2012 तक वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहे हैं और इसी पार्टी से गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे। वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों में से एक थे, परंतु अगस्त 2012 में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और गुजरात विधानसभा के चुनावों में भाग लेने के लिए एक नए राजनीतिक दल गुजरात परिवर्तन पार्टी का गठन कर लिया। गुजरात परिवर्तन पार्टी का बाद में भारतीय जनता पार्टी के साथ विलय कर दिया गया। वह 2012 के विधानसभा चुनाव में विसावदर से चुने गए थे परन्तु बाद में अस्वस्थ होने के कारण 2014 में इस्तीफा दे दिया था।