प्रशांत किशोर को चंद्रबाबू नायडू ने कहा 'बिहारी डकैत', जेडीयू नेता ने दी नसीहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नायडू ने प्रशांत किशोर पर आंध्र प्रदेश में लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री नायडू ने प्रशांत किशोर को 'बिहारी डकैत' बताया। नायडू ने कहा कि बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्र प्रदेश में लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिए।
An imminent defeat can rattle even the most seasoned politicians. So I’m not surprised with the baseless utterances of @ncbn
विज्ञापन
Sirji rather than using derogatory language that shows your prejudice & malice against Bihar, just focus on why people of AP should vote for you again. https://t.co/CYSJNRJ43W— Prashant Kishor (@PrashantKishor) March 19, 2019
नायडू के इस बयान के बाद प्रशांत किशोर भी पीछे नहीं रहे और चंद्रबाबू को नसीहत दे डाली। प्रशांत किशोर ने कहा कि एक बुरी हार सबसे अनुभवी राजनेताओं को भी परेशान कर सकती है। इसलिए मैं उनके आधारहीन शब्दों से हैरान नहीं हूं। किशोर ने कहा, बिहार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के बजाय सिर्फ इस बात पर ध्यान दें कि आंध्र प्रदेश के लोग फिर से आपको वोट क्यों दें।
दूसरी तरफ चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर बड़ा आरोप लगाया है। चंद्रबाबू नायडू ने ओंगोल में कहा कि चंद्रशेखर राव आपराधिक राजनीति कर रहे हैं। वह कांग्रेस और टीडीपी के विधायकों को अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में सात चरणों में देशभर की लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ, पहले चरण यानी 11 अप्रैल को ही मतदान होगा।