फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Mulayam Singh & family political fight in Mainpuri seat

मैनपुरी सीट पर कितने दमदार हैं मुलायम सिंह यादव, क्या कहते हैं जातीय समीकरण?

Mon, 01 Apr 2019 02:44 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 01 Apr 2019 02:44 PM IST
सार

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Mulayam Singh & family political fight in Mainpuri  seat
मुलायम सिंह यादव

विस्तार

सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाईल सीट मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव यहां से जीते थे। लेकिन उन्होने इस सीट को छोड़ कर आजमगढ़ को चुना। जिसके बाद उनके पोते तेजप्रताप सिंह यादव मैनपुरी से सांसद बने। मुलायम सिह यादव मैनपुरी से कई बार सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने पहली बार 1996 में यहां से चुनाव लड़ा था और 50 हजार वोटों के अंतर से जीतकर संसद पहुंचे थे। 1998 और 1999 में भी ये सीट समाजवादी पार्टी के खाते में ही रही।  जातीय समीकरणों को देखे तो इस सीट पर यादवों का बोलबाला रहा है। करीब 35 फीसदी मतदाता यादव समुदाय से आते हैं। जबकि ढाई लाख के करीब वोटर शाक्य हैं। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी का वर्चस्व इस सीट पर कायम रहा है।
विज्ञापन


2014 के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर करीब 16 लाख वोटर हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर का असर मैनपुरी की सीट पर देखने के नहीं मिला था। मुलायम सिंह के सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में उनके पोते तेजप्रताप को 65 प्रतिशत वोट मिले थे। मुलायम सिंह यादव ने 2004 में भी मैनपुरी से जीतने के बाद सीट छोड़ी थी। जिसके बाद धर्मेंद्र यादव यहां से उपचुनाव जीते थे। लेकिन मुलायम सिंह ने 2009 यहां से जीतने के बाद सीट को अपने पास ही रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार यादव परिवार का कुनबा बिखर गया है। क्योंकि मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत ही जसंवतनगर विधानसभा आती है। जो मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव का विधानसभा क्षेत्र है। ऐसे में यादव वोटरों का बिखरना संभव है। कहने को वो कह चुके हैं कि मैनपुरी में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे लेकिन जिस तरह से शिवपाल, नामांकन के वक्त भी नदारद रहे, वो बढ़ी हुई दूरियों को दिखाता है। साथ ही जिस सूबे में उनकी पार्टी 79 सीटों पर मजबूती से लड़ने का दम भर रही हो, वहां मैनपुरी पर इसका बिल्कुल असर नहीं होगा, ऐसा मुश्किल लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed