{"_id":"5c8a6106bdec22143439c11d","slug":"lok-sabha-elections-2019-kumar-vishwas-denies-contesting-from-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से चुनाव लड़ने की खबर को कुमार विश्वास ने इस अंदाज में किया खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गाजियाबाद से चुनाव लड़ने की खबर को कुमार विश्वास ने इस अंदाज में किया खारिज
Thu, 14 Mar 2019 08:07 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
कुमार विश्वास
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के बागी नेता कुमार विश्वास ने चुनाव लड़ने की खबरों का खंडन किया है। ट्वीट के जरिए उन्होंने इस खबर को खारिज कर दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "खोजी पत्रकारों से अनुरोध है कि अफवाहों में कृपया भाजपा, महागठबंधन और कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय पार्टियों को भी मौका दें। असम गण परिषद, गोवा गोमांतक पार्टी से भी चुनाव लड़ सकते हैं या उनके संपर्क में हैं, ऐसे संकेत दे सकते हैं।"
विज्ञापन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा थी कि कुमार विश्वास गाजियाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। इसे लेकर कुमार ने हल्के फुल्के अंदाज में ही ट्वीट के जरिए मीडिया को घेरा। उन्होंने कहा कि रोज नई पार्टी की अफवाह जारी रखें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आप से अंदरुनी मतभेद के कारण कुमार विश्वास पार्टी से नाराज चल रहे हैं। वह समय-समय पर आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते नजर आते हैं। दरअसल, आप ने कुमार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।
विज्ञापन