फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019: kirti azad said, booth capturing done for him and father Bhagwat Jha Azad

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद बोले- पिताजी और मेरे लिए लूटे जाते थे बूथ

Wed, 20 Feb 2019 12:27 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Wed, 20 Feb 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: kirti azad said, booth capturing done for him and father Bhagwat Jha Azad
कीर्ति आजाद

भाजपा में हाशिए पर रहे सांसद कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल होने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र बिहार के दरभंगा पहुंचे, तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका खूब स्वागत किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा की मौजूदगी में अपने समर्थकों में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग मेरे लिए बूथ लूटा करते थे और मेरे पिताजी के लिए भी किया था। 

विज्ञापन


दरभंगा में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह खांटी कांग्रेसी रहे हैं।  न तो उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने में कोई परेशानी हुई और न ही कांग्रेस को उन्हें अपनाने में, क्योंकि वे मूल रूप से कांग्रेस परिवार से ही हैं। लोगों में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग मेरे पिताजी के लिए भी बूथ कब्जा करने का काम करते थे और साल 1999 में मेरे लिए भी किया था। तब बैलेट से चुनाव होते थे। 
विज्ञापन


26 साल बाद कांग्रेस में हुई घर वापसी

आजाद ने अपनी पत्नी पूनम आजाद को कांग्रेसी परिवार की बेटी बताते हुए कहा कि उस दौर में नागेंद्र बाबा (नागेंद्र झा) और डॉ साहब(जगन्नाथ मिश्र) के लिए बूथ लूटे जाते थे। मेरे पिता भागवत झा आजाद के लिए भी बूथ लूटा जाता था। 1999 में मेरे लिए भी लूटा गया था बूथ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  1998 के पहले यहां भाजपा से न तो कोई सांसद हुआ और न ही कोई संगठन था। मैंने पार्टी को सींचने का काम किया था। 26 वर्षों से उनका परिवार भटक गया था। लेकिन उनके डीएनए में कांग्रेस ही है। इसलिए फिर से अपने घर में हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed