{"_id":"5c98de87bdec2239135eb8e5","slug":"lok-sabha-elections-2019-gujarat-minister-ganpat-vasava-says-rahul-should-eat-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपाणी के बाद मंत्री का विवादित बयान, राहुल को आधा किलो जहर पिलाकर देखो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रूपाणी के बाद मंत्री का विवादित बयान, राहुल को आधा किलो जहर पिलाकर देखो
Mon, 25 Mar 2019 09:01 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
गणपत भाई वसावा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुुनाव 2019 की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है नेताओं की भाषा और मर्यादा लगातार गिरती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मायावती जैसी नेताओं पर विवादित बयान दिए जा रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बाद गुजरात के मंत्री गणपत भाई वसावा का नाम भी विवादित बयान देने वाले नेताओं की लिस्ट में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
गणपत भाई वसावा ने सूरत जिले के बारडोली में आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन में राहुल गांधी के ऊपर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के समर्थक उन्हें भगवान शिव का अवतार समझते हैं। उन्हें आधा किलो जहर पिलाकर देखो, सामने चुनाव है, अगर वह बच गए तो समझ लूंगा कि वह भगवान शिव के अवतार हैं।
विज्ञापन
गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने वसावा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा, यही भाजपा नेताओं का चरित्र है, उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में हार दिख रही है इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विजय रूपाणी का बयान
विजय रूपाणी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर 23 मई को कांग्रेस जीत जाती है तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे। बता दें कि वसावा का बयान मुख्यमंत्री रूपाणी की मौजूदगी में दिया गया।