{"_id":"5c7bf4ffbdec2236047364ca","slug":"lok-sabha-elections-2019-election-commission-team-will-visit-bengal-to-assess-security-settlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बंदोबस्त का आकलन करने के लिए बंगाल का दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुरक्षा बंदोबस्त का आकलन करने के लिए बंगाल का दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीम
Sun, 03 Mar 2019 09:08 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए चुनाव आयोग की एक टीम इस हफ्ते राज्य के दौरे पर आएगी। इस टीम के विभिन्न जिलों का दौरा करके संवेदनशील इलाकों की शिनाख्त करने की संभावना है। इसी आधार पर यह तय किया जाएगा कि राज्य में कितनी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने रविवार को बताया कि आयोग की टीम में 11 से 18 सदस्य हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने बीते साल हुए पंचायत चुनावों समेत दो चुनावों से संबंधित कई सूचनाएं भी मांगी है। इसमें सरकार से नामांकन, हिंसा और मतदान का विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। सूत्रों ने बताया कि छह मानदंडों के आधार पर किसी सीट या इलाके की संवेदनशीलता मापी जाती है। इनमें वोटरों को जाति, धर्म या राजनीतिक पहचान के आधार पर मिलने वाली धमकियां, राजनीतिक संघर्ष का इतिहास, इलाके में संघर्ष या तनाव और पहले के चुनावों में हार-जीत का अंतर शामिल है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग की टीम के सदस्य आम लोगों से बातचीत कर यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि वे मतदाता डरे तो नहीं हैं। आयोग पहले ही राज्य के सात जिलों को संवेदनशील मान चुका है। इसी वजह से उत्तर एवं दक्षिण 24-परगना के अलावा हुगली, बर्दवान, मुर्शिदाबाद, नदिया और बीरभूम जिलों में जमीनी स्थिति आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन