{"_id":"5c8cf115bdec22145544e1f7","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-plans-to-do-more-rallies","type":"story","status":"publish","title_hn":"और ज्यादा आक्रामक होगी कांग्रेस, धुआंधार रैलियों और जनसंपर्क की योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
और ज्यादा आक्रामक होगी कांग्रेस, धुआंधार रैलियों और जनसंपर्क की योजना
Sat, 16 Mar 2019 07:28 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 16 Mar 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Congress
लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजने के साथ ही विपक्षी कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पहले से अधिक आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। पार्टी विभिन्न राज्यों में गठबंधनों को जल्द अंतिम रूप देने के साथ ही धुआंधार चुनावी रैलियां आयोजित करेगी। अब तक उम्मीदवारों की तीन सूची जारी कर चुकी कांग्रेस जल्द से जल्द अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर देना चाहती है।
विज्ञापन
कांग्रेस की चुनावी रणनीति से अवगत पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने को बताया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष और दूसरे वरिष्ठ नेताओं की लगातार कई सभाएं होंगी। इसके साथ ही हम अपने जनसंपर्क अभियान, खासकर डोर टू डोर अभियान को तेज करेंगे।
विज्ञापन
गठबंधनों के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी बड़े राज्यों में हमारा गठबंधन तय है। तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार में गठबंधन निश्चित है। जिन राज्यों में जो थोड़े बहुत मुद्दे हैं उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा था कि गठबंधन को लेकर कहीं कोई समस्या नहीं है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रोजाना चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि अब चुनाव के विभिन्न चरणों के अनुसार, उनकी रैलियां तय हो रही हैं। कांग्रेस अब तक उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए तीन बार में कुल 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।