फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019 congress DMK coalition in Tamilnadu

तमिलनाडु में भाजपा ने मारी बाजी, अब कांग्रेस गठबंधन की तैयारी में! 

Tue, 19 Feb 2019 09:20 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 19 Feb 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 congress DMK coalition in Tamilnadu
MK Stalin met Sonia Gandhi - file photo - फोटो : ANI

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक और पीएमके के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण साझेदारी का एलान किया। इस कदम ने इस राज्य में सियासी हलचल को बढ़ा दिया है। अब कांग्रेस भी यहां डीएमके के साथ गठबंधन की दिशा में आगे बढ़ने जा रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को तमिलनाडु में एक और गठबंधन का एलान हो सकता है। यहां से कांग्रेस और डीएमके के बीच लोकसभा सीटों को लेकर सहमति की खबर आ सकती है। बताया जा रहा है कि इस समझौते के तहत कांग्रेस को 10 सीटें दी जा सकती हैं जिसमें पुडुचेरी की सीट भी शामिल है। 
विज्ञापन


भाजपा ने किया गठबंधन 

मंगलवार को डीएमके की चिर प्रतिद्वंदी अन्नाद्रमुक ने भाजपा और पीएमके के साथ समझौते का एलान किया है। पट्टली मक्कल काची(पीएमके) को बड़ा फायदा हुआ है, उसे कुल 39 सीटों में से 7 सीटें दी गई हैं। विधानसभा उपचुनाव में 21 सीटों पर समर्थन के बदले पीएमके को लोकसभा की 7 सीटें मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गठबंधन पहले मुश्किल में दिख रहा था। पीएमके की मांग पर भाजपा और एआईडीएमके सहमत नहीं थीं। पीएमके पांच से ज्यादा लोकसभा सीटें मांग रही थी, जबकि भाजपा और एआईएडीएमके तीन सीटों पर अड़ी थी। इसके चलते भाजपा और एआईडीएमके गठबंधन पर भी सकंट मंडराता नजर आ रहा था, लेकिन पीएमके को सात सीटें देने के बाद भाजपा यह गठबंधन बनाने में कामयाब रही। 

मालूम हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके ने तमिलनाडु में 39 में से 37 सीटें जीती थीं। वहीं, एआईएडीएमके को घेरने के लिए डीएमके अपने नेतृत्व में कांग्रेस संग आठ दलों का गठबंधन तैयार कर रहा है। इस संबंध में अहम एलान बुधवार को हो सकता है। 


कांग्रेस-डीएमके के बीच गठबंधन की चर्चा पहले से ही चुनावी फिजा में तैर रही थी। डीएमके प्रमुख एम के स्तालिन खुले रूप से राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने की बात भी कह चुके हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का आकार लेना घोषणा की ही प्रतीक्षा कर रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed