फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Children in Kolkata made the vote vote game

कोलकाता में बच्चों पर भी चुनाव का असर, बनाया ‘वोट-वोट गेम’

Sat, 13 Apr 2019 05:16 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 13 Apr 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Children in Kolkata made the vote vote game
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश में चुनाव की लहर ऐसी है कि बच्चे भी इस हिसाब से अपना खेल बना रहे हैं। बच्चे अपने घरों में चुनाव के इर्द-गिर्द चर्चा सुनते हैं, टीवी पर भी इससे जुड़ी खबरें देख रहें हैं, घर के बाहर भी ऐसा ही माहौल है और यात्रा के दौरान भी लोग इसी बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में वे कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने भी ‘वोट-वोट गेम’ नाम का एक खेल बना लिया। यह गेम ये बच्चे स्कूल वाले वाहन में आते-जाते खेलते हैं। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली समद्रिता बताती हैं, ‘हमारे मम्मी-पापा बताते हैं कि वोट बहुत जरूरी है। लेकिन हम बड़े होने से पहले नहीं डाल सकते हैं। इसलिए हम ‘वोट-वोट गेम’ खेल रहे हैं।’ 
विज्ञापन


बच्चों से जब यह पूछा गया कि मतदान किसे किया जाता है तो उन्होंने कहा, ‘पार्टियों’ को। ये बच्चे पार्टियों के नाम में तृणमूल कांग्रेस...भाजपा...और कांग्रेस का नाम भी बताते हैं। इन्होंने अपने माता-पिता से सुना है कि चुनाव के बाद देश में प्रधानमंत्री बनेंगे। तो इन्होंने अपने खेल में भी प्रधानमंत्री बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट-वोट गेम में ये बच्चे दो पक्षों में बंट जातें हैं और प्रधानमंत्री का चयन करते हैं। अगर यह चुनाव बराबर हो जाता है तो कार का ड्राइवर वोट करता है। इनकी वोटिंग हाथ उठाकर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed