फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Candidates line up for BJP Congress tickets

टिकट की आस लगाए बैठे हैं कई दावेदार, अटकी है भाजपा उम्मीदवारों की सूची

Wed, 20 Mar 2019 08:02 PM IST
अमित मंडल शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 20 Mar 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Candidates line up for BJP Congress tickets
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : एएनआई

कांग्रेस का दफ्तर हो या भाजपा। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा और टिकट चाहिए। आपको टिकटार्थियों की भीड़ दिख जाएगी। मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान को चुनाव लड़ने के लिए आशीर्वाद मिल चुका है। वह कार्यालय भी खोल चुके हैं, लेकिन उम्मीदवारों की सूची का उन्हें भी इंतजार है। डॉ. सत्यपाल सिंह को भी बागपत से चुनाव लड़ना है। 

विज्ञापन


अमित अग्रवाल और सुधीर अग्रवाल की निगाह भी मेरठ में भाजपा के टिकट पर टिकी है, क्योंकि मीडिया में मौजूदा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल का टिकट कटने के आसार वाली खबर आ चुकी है। यही हाल जौनपुर से सतीश सिंह, मनीष शुक्ला समेत अन्य की है। वहां के सांसद केपी सिंह को टिकट न मिल पाने की संभावना में ये टिकटार्थी दौड़भाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में इधर लगातार मीटिंग का दौर चल रहा है। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, लेकिन कोई सूची जारी नहीं हुई है। बुधवार को भी बैठकों का सिलसिला चल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य ने बैठक और चर्चा की है। जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, अरुण जेटली समेत तमाम नेता सक्रिय हैं। बैठकों का दौर चल रहा है। बताते हैं करीब 12 राज्य फाइनल हो चुके हैं। यूपी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहीं टिकट की चाह में दिल्ली आए चेहरे हर हलचल की भनक पाने के लिए बेताब हैं।

 

कहीं होली बाद न जारी हो पहली सूची


भाजपा के नेताओं का कहना है कि वह तैयार हैं। केन्द्रीय चुनाव समिति के पास से सूची आते ही वह नामों की घोषणा शुरू कर देंगे। जेपी नड्डा भी पार्टी मुख्यालय में ही डटे हैं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि अभी होमवर्क हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह चाहते हैं कि पहले प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर लिया जाए। इसके बाद पार्टी की सुविधानुसार घोषणा होगी। 

ऐसे में होली बीतने के बाद 22 मार्च को भाजपा की पहली सूची जारी हो तो कोई ताज्जुब नहीं है। वैसे कहा जा रहा है कि एक दो को छोड़कर यूपी के लगभग सभी बड़े चेहरे अपनी सीट से चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गांधी को चुनौती देंगी। वह लगातार तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने बसपा नेता चंद्रप्रकाश मिश्रा को भाजपा ज्वाइन करा दिया है।



कांग्रेस के दरवाजे पर भी लाइन

भाजपा मुख्यालय की तरह कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में टिकट की उम्मीद लगाए प्रत्याशी चक्कर काट रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के दरवाजे पर बड़ी चर्चा राज्यों में गठबंधन को लेकर है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ, बिहार में राजद, रालोसपा, लोकतांत्रिक जनता दल, हम, महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ या फिर पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में फ्रेंडली फाइट। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूर्वी यूपी के दौरे पर हैं। राहुल गांधी पूर्वोत्तर में हैं। बुधवार को वह मणिपुर में थे। पार्टी के अन्य महासचिव राजनीतिक रोडमैप को धार देने में जुटे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed