फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP workers want Amit Shah to contest from Gandhinagar 

क्या आडवाणी की सीट से चुनाव लड़ेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह?

Sun, 17 Mar 2019 06:36 PM IST
भाषा Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 17 Mar 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP workers want Amit Shah to contest from Gandhinagar 
Amit Shah

गुजरात के भाजपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह राज्य में गांधीनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़ें। पार्टी के एक विधायक ने रविवार को यह जानकारी दी। मालूम हो कि यह सीट अभी भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी के पास है और यहां आगामी 23 अप्रैल को मतदान होंगे। भाजपा ने शनिवार को यहां के उम्मीदवार के बारे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की राय जानने के लिए पर्यवेक्षकों को भेजा था। 

विज्ञापन


वेजलपुर से पार्टी के विधायक किशोर चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। मैंने पर्यवेक्षकों के समक्ष यह मांग की थी और सभी ने इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शाह पहले सरखेज सीट से विधायक थे, जो गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है। शाह यहां हर किसी को जानते हैं और वह हमारा प्रतिनिधित्व करने के लिए उचित उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


पार्टी पर्यवेक्षक निमाबेन आचार्य ने बताया कि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता या नेता ने गांधीनगर सीट के लिए दावा पेश नहीं किया है और सभी ने एक स्वर में मांग की है कि उनका राष्ट्रीय नेता इस सीट से चुनाव लड़े। पार्टी के एक अन्य पर्यवेक्षक पृथ्वीराज पटेल ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि अभी तक यह सीट एक राष्ट्रीय नेता के पास थी तो केंद्रीय नेतृत्व में से ही किसी को यहां से चुनाव लड़ना चाहिए।मालूम हो कि 1996 के लोकसभा चुनावों के अलावा एल के आडवाणी साल 1991 के बाद से गांधीनगर सीट से छह बार जीत चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed