फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP will context from Patnasahib and Patliputra, JDU has no Objection

बिहार: पटना की दोनों लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में, मान गई जदयू

Thu, 28 Feb 2019 04:08 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP will context from Patnasahib and Patliputra, JDU has no Objection
Nitish kumar-Amit shah - फोटो : ANI

आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर एनडीए में बिहार में सीटों का बंटवारा अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि राजधानी पटना की दोनों लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में ही रहेगी। कहा जा रहा है कि इसके लिए भाजपा और जदयू के बीच मतभेद नहीं है। 

विज्ञापन


पटना जिला में दो लोकसभा सीटें आती है- पटना साहिब और पाटलिपुत्र। पटना साहिब से भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं, तो वहीं पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव। रामकृपाल राजद से भाजपा में शामिल हुए थे। यानि कि दोनों ही लोकसभा सीटों पर भाजपा काबिज है। इसी आधार पर भाजपा अपनी दावेदारी जता चुकी है। 
विज्ञापन


बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से जदयू और भाजपा 17-17 सीटों पर लड़ेगी, जबकि बाकी छह सीटें राम विलास पासवान की लोजपा के खाते में जाएगी। इससे पहले जदयू पाटलिपुत्रा सीट से लड़ने को उत्सुक थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए सूत्रों की मानें तो भाजपा नेतृत्व ने जदयू को मना लिया है। तर्क यह है कि पटना साहिब और पाटलिपुत्र जोकि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र पड़ता है, 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा जीती है और इसलिए इस बार भी भाजपा के जीतने की ज्यादा संभावना है। 

अगले सप्ताह सीटें तय होने की संभावना

नाम नहीं बताने की शर्त पर एनडीए के एक बड़े नेता ने स्पष्ट किया कि पटना साहेब और पाटलिपुत्रा सीट पर जदयू और भाजपा के बीच कोई विवाद नहीं है। जदयू पहले ही जहानाबाद सीट से अपनी दावेदारी के लिए बात कर चुकी है। कहीं न कहीं तो मैनेज करना ही होगा। 



सूत्र बताते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव मिलकर उम्मीदवारी तय करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह सीट बंटवारे की घोषणा होगी और सूची जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed