फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP planning for comeback of rebels in Rajasthan

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बागियों की घर वापसी की तैयारी में भाजपा

Mon, 04 Mar 2019 01:20 AM IST
संदीप भट्ट भाषा, जयपुर  
भाषा, जयपुर   Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 04 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP planning for comeback of rebels in Rajasthan

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में अपने उन कुछ रसूखदार नेताओं की घरवापसी की तैयारी में है जो विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण बागी हो कर मैदान में उतर गए थे। पार्टी संगठन के बड़े नेताओं की सलाह पर इस बारे में बातचीत चल रही है ताकि पार्टी के मिशन 25 अभियान को बल दिया जा सके।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन बागियों की घरवापसी करवाना चाहती है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अपने स्तर पर बड़ी संख्या में वोट जुटाए। इनमें हेमसिंह भड़ाना, धन सिंह रावत, राजकुमार रिणवां और हेमसिंह भडाना जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


पार्टी महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बातचीत चल रही है। कुछ लोगों ने पार्टी संगठन में आवेदन किया है कि वे दोबारा जुड़ना चाहते हैं। ऐसे आवेदनों पर विचार हो रहा है। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा 180 प्लस का लक्ष्य लेकर उतरी थी। लेकिन अंतत: वह 73 पर सिमट गयी। इसमें कई सीटों पर उसके बागियों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। टिकट नहीं मिलने से पार्टी के एक दर्जन से अधिक नेता बागी होकर मैदान में कूद गए जिनमें कई तत्कालीन मंत्री और विधायक शामिल थे। इनमें से ज्यादा नेताओं को जीत नहीं मिली लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में वोट हासिल कर के न केवल अपनी ताकत दिखाई बल्कि पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी को नुकसान भी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं में हेमसिंह भड़ाना (थानागाजी), सुरेंद्र गोयल (जैतारण) , राधेश्याम गंगानगर (गंगानगर), लक्ष्मीनारायण दवे (मारवाड़ जंक्शन), अनिता कटारा (सागवाड़ा) , राजकुमार रिणवां (रतनगढ़) , रामेश्वर भाटी (सुजानगढ़) , कुलदीप धनकड़ (विराटनगर), दीनदयाल कुमावत (फुलेरा), किसनाराम नाई (श्रीडूंगरगढ़), धनसिंह रावत (बांसवाड़ा) को तो भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से निकाल दिया गया था। लेकिन इनमें से भड़ाना व धनकड़ जैसे कई नेता अपने दम पर अच्छे खासे वोट हासिल कर परिणाम तालिका में दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed