लोकसभा चुनाव 2019: सिक्किम में साथ लड़ेगी भाजपा और एसकेएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सियासी जोड़-तोड़ जारी है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बताया कि सिक्किम में भाजपा और एसकेएम, लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में साथ होंगे। सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा(एसकेएम) वर्तमान में सिक्किम की मुख्य विपक्षी पार्टी है।
Ram Madhav, BJP: Sikkim Krantikari Morcha (SKM) is the main opposition party in Sikkim. Its President & MLAs came down to Delhi y'day & met BJP President Amit Shah & today together with our state party leaders, they came to meet me & finalised the understanding between BJP & SKM. pic.twitter.com/XugU3aO09I
— ANI (@ANI) March 8, 2019
सीट बंटवारे और अन्य मुद्दों पर अगले कुछ दिनों में फैसला लिया जाएगा। माधव ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में एसकेएम अध्यक्ष पीएस गोले और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बैठक हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को तमाम पार्टी नेताओं के साथ भी गठबंधन पर बातचीत हुई। दोनो दलों के बीच गठबंधन को ले कर निर्णय हो चुका है। अब अगले कुछ दिनों में सीट बंटवारे पर भी आधिकारिक सूचना आने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि सिक्किम में 2019 में ही लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं।