6 मार्च को भाजपा-एआईएडीएमके की चेन्नई में बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 मार्च को भाजपा, एआइएडीएमके और पीएमके गठबंधन की चेन्नई में बड़ी बैठक होगी। तमिलनाडु भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ये जानकारी दी। गोयल के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पीएमके के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
Union Minister&BJP leader Piyush Goyal in Thoothukudi, Tamil Nadu: On March 6, we will have a grand meeting of BJP-AIADMK-PMK alliance near Chennai. PM Modi will attend the meeting along with Tamil Nadu CM, Deputy CM, the PMK leaders and several other leaders will share the stage pic.twitter.com/UDJjlP7lnR
— ANI (@ANI) March 4, 2019
ये बैठक चुनाव के नजरिए से काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में गठबंधन पार्टियों के नेता ज्यादा से ज्यादा सीटें अपने पाले में खींचने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। पिछले दिनों गठबंधन के बाद यह पहली बैठक होगी।
तमिलनाडु में एआईएडीएमके ने भाजपा और पीएमके के साथ अलग-अलग गठबंधन किया है। इसके तहत तमिलनाडु की 39 और पुडुचेरी की एक संसदीय सीट में से भाजपा के हिस्से में पांच और पीएमके के खाते में सात सीटें आईं हैं। इसके अलावा एस. रामदास के नेतृत्व वाली पीएमके को एक राज्यसभा सीट भी मिलेगी। तमिलनाडु में 21 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में दोनों पार्टियां एआईएडीएमके का समर्थन करेंगी।
2014 के लोकसभा चुनावों में पीएमके भाजपा नेतृत्व वाले सात दलों के गठबंधन में शामिल थी। उसने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था और धर्मपुरी सीट पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने भी आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था और कन्याकुमारी सीट जीती थी।