{"_id":"5c87c40abdec2213f10dd05b","slug":"lok-sabha-elections-2019-anupam-hazra-and-two-existing-mla-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित सांसद हाजरा और दो मौजूदा विधायक भाजपा में शामिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित सांसद हाजरा और दो मौजूदा विधायक भाजपा में शामिल
Tue, 12 Mar 2019 08:06 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 12 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित सांसद अनुपम हाजरा और पश्चिम बंगाल के दो वर्तमान विधायक मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। हाजरा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के बोलपुर से जीत दर्ज की थी। हाजरा यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हाजरा को नौ जनवरी को निष्कासित कर दिया था। बगदा से कांग्रेस विधायक दुलाल चंद्र बर और हबीबपुर से माकपा विधायक खगेन मुर्मू भी भाजपा में शामिल हो गए। इन तीन नेताओं के अलावा बंगाल से एक अल्पसंख्यक समुदाय के विभिन्न सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
रॉय ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में उनके खिलाफ एक लहर है और उनकी पार्टी से कई अन्य नेताओं के भी भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में राज्य में संवैधानिक व्यवस्था बाधित है और कई नेता उनकी पार्टी छोड़ रहे हैं। वे पश्चिम बंगाल के हित में भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन