भाजपा की पहली सूची जारी, गांधीनगर से आडवाणी नहीं अमित शाह लड़ेंगे चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की पहली सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार था और जब यह आई तो आडवाणी का नाम नदारद देख हर कोई चौंक गया। वह गांधीनगर से 6 बार सांसद रह चुके हैं।
गुरुवार को होली के दिन भाजपा ने 182 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात थी आडवाणी का नाम गांधीनगर से सीट से नदारद होना। यहां से इस बार अमित शाह ताल ठोकने जा रहे हैं। शाह फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं और अब लोकसभा में प्रवेश की जद्दोजहद करेंगे।
91 साल के आडवाणी पिछले छह बार से लगातार गांधीनगर से चुनकर लोकसभा पहुंचते रहे हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही आडवाणी बहुत ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रहे थे। भाजपा पर उन्हें दरकिनार और नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगता रहा है।
खास बात यह है कि वयोवृद्ध होने के बावजूद पिछले पांच साल में आडवाणी की लोकसभा में उपस्थिति 92 फीसदी रही है। हालांकि इस दौरान उन्होंने संसद में महज 365 शब्द ही बोले। इससे पता चलता है कि पांच सालों में वह कितना सक्रिय रहे हैं।