फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: All updates of election news of 26 march 2019

26 मार्च 2019: चुनाव की खबरें छूट गई हों तो यहां पढ़ें दिनभर का अपडेट

Wed, 27 Mar 2019 07:12 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 27 Mar 2019 07:12 PM IST
सार

  • भाजपा की नई सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम, मेनका-वरुण की सीटें अदल-बदल, मुरली मनोहर जोशी का टिकट कटा
  • अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुकीं जया प्रदा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।  
  • बिहार के पटना एयरपोर्ट पर भाजपा समर्थक आपस में ही भिड़ गए, आरके सिन्हा और रविशंकर प्रसाद समर्थकों में झड़प हुई।  

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: All updates of election news of 26 march 2019
लोकसभा चुनाव अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। हर रोज नए बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान जारी है। हर दिन के साथ चुनावी सरगर्मी बढ़ रही है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

                                            26 मार्च- दिनभर का चुनाव अपडेट 

-मेनका गांधी सुल्तानपुर से तो वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे। मां-बेटे की सीट इस बार आपस में बदल दी गई है। भाजपा ने 40 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। जिसमें दोनों की सीटें बदली गई हैं। कानपुर से मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सत्यदेव पचौरी को टुिकट दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

-मुरादाबाद में अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "दो साल हो गए, किसी की मजाल नहीं कि मां-बेटी के सामने आंख उठा कर देख पाए। ऐसा शासन है यूपी में। जो बड़े तीसमारखां बन कर चलते थे, आज वो पुलिस स्टेशन जाकर कहते हैं कि दारोगा जी गिरफ्तार कर लो, कहीं हमारा एनकाउंटर न हो जाए।" पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन


-कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आप और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन पर गेंद राहुल गांधी के पाले में डाल दी है। उन्होंने कहा कि जब भी इस बारे में फैसला किया जाएगा, मीडिया को सूचना दे दी जाएगी। आखिर में फैसला, राहुल गांधी को लेना है क्योंकि वही पार्टी अध्यक्ष हैं। सभी उनके फैसले को मानेंगे।

-शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब से चुनाव लड़ना तय हो गया है। 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे। पिछले कई हफ्तों से लगातार खबरें आ रही थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पर अब इस पर मुहर लगने जा रही है। भाजपा में रहकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की आलोचना करने की वजह से पार्टी ने इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया है। सिन्हा की जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

-भाजपा ने ओडिशा में हाल ही में सुभाष चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें बरगढ़ सीट से टिकट नहीं दिया गया था। 2014 में वो बरगढ़ से भाजपा के टिकट पर लड़कर हार गए थे।

-महाराष्ट्र की पालघर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद राजेंद्र गावित, उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शिव सेना में शामिल हो गए हैं। वो पालघर सीट से ही शिव सेना के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

-विपक्ष में शामिल 17 दलों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोटबंदी पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित तौर पर एक भाजपा कार्यकर्ता को नोटबंदी के दौरान 40 फीसदी कमीशन के बदले नए नोट बदलते दिखाया गया है। 

-बिहार के पटना एयरपोर्ट पर भाजपा समर्थकों के आपस में ही भिड़ने की खबर है। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिन्हा और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और के समर्थकों में झड़प हुई है। बता दें कि पटना साहिब से रविशंकर को टिकट मिला है, जबकि आरके सिन्हा भी यहां से उम्मीदवारी की रेस में थे। पूरी खबर पढ़ें

-जया प्रदा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले वो सपा में भी रह चुकी हैं। जया को रामपुर सीट से आजम खान के खिलाफ खड़ा किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

-राजस्थान के गंगानगर में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि मोदी अनिल अंबानी जैसे लोगों के चौकीदार हैं। उन्होंने पूछा कि क्या किसान के घर में चौकीदार देखा है। पूरी खबर पढ़ें

-केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली की एक रैली में 'चौकीदार अभियान' को आगे बढ़ाते हुए कहा, "चौकीदार चोर नहीं, चौकीदार प्योर है। चौकीदार का दोबारा पीएम बनना श्योर है। देश की समस्याओं का वही क्योर(इलाज) है।" 


-बंगलूरू दक्षिण से पहले अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को टिकट मिलने की चर्चा थी। लेकिन उनकी जगह 28 साल के युवा नेता तेजस्वी सूर्या को टिकट दे दिया गया। इस पर तेजस्विनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "ये चौंकाने वाला है। मैं पार्टी के फैसले के साथ हूं। हमें सवाल नहीं खड़े करने चाहिए। अगर हमें देश के लिए योगदान देना है तो मोदीजी के लिए काम करना होगा।" यहां पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस बोली गरीबी हटाने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी योजना है 'न्याय'

कांग्रेस ने न्यूनतम आमदनी के वादे की आलोचना करने पर मंगलवार को भाजपा पर हमला बोला। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आजाद हिन्दुस्तान में गरीबी को मिटाने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवार को 72000 महीना दिया जाएगा। यह पैसा कांग्रेस की सरकार घर की गृहिणी के खाते में जमा कराएगी। पढ़ें पूरी खबर
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed