फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019: bjp rebel leader Shatrughan Sinha can join congress in this week

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज थामेंगे कांग्रेस का 'हाथ', पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 28 Mar 2019 08:59 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: bjp rebel leader Shatrughan Sinha can join congress in this week
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो) - फोटो : social media

भाजपा के बागी नेता और पटना साहिब से मौजदूा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल होंगे। काफी दिन पहले ही उनका कांग्रेस में शामिल होना तय हो गया था, लेकिन इसपर बीते सोमवार को मुहर भी लग गई। उन्हें कांग्रेस से टिकट दिया जा सकता है, जहां उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से होगा। 

विज्ञापन


सोमवार को बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में पत्रकारों से बाचतीत में साफ कर दिया था कि इसी हफ्ते सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगे।भाजपा में रहकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की आलोचना करने की वजह से पार्टी ने इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया है। सिन्हा की जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है। 
विज्ञापन


रविशंकर और सिन्हा दोनों ही कायस्थ वर्ग से आते हैं। इस सीट पर इस वर्ग के वोटर बड़ी संख्या में हैं। रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर साफ कर दिया था कि वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। सिन्हा ने ट्वीट किया था, कांग्रेस युक्त भारत का समय आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर हमला करते रहे हैं। महागठबंधन के मंच पर भी सिन्हा नजर आते रहे हैं। पार्टी के खिलाफ उनके रुख को देखते हुए पटना साहिब से उनका टिकट काट दिया गया। उनकी जगह भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed