फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: Nyay benefit 72000 rupees will be given to women in Congress government

न्यूनतम आमदनी के वादे पर बोली कांग्रेस, सिर्फ महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे 72 हजार रुपये

Tue, 26 Mar 2019 11:06 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: Nyay benefit 72000 rupees will be given to women in Congress government
रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस ने न्यूनतम आमदनी के वादे की आलोचना करने पर मंगलवार को भावी योजना के बारे में स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार गरीबों को 72 हजार सालाना यानि कि हर महीने छह हजार देगी। यदि कोई परिवार छह हजार कमाता है तो कांग्रेस की सरकार उसे छह हजार और देगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आजाद हिन्दुस्तान में गरीबी को मिटाने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवार को 72000 सालाना दिया जाएगा। यह पैसा कांग्रेस की सरकार घर की गृहिणी के खाते में जमा कराएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए कोई भी सब्सिडी बंद नहीं होगी न कोई योजना रोकी जाएगी ये उन योजनाओं से अलग लागू की जाएगी।
विज्ञापन

योजना के बारे में स्पष्ट की ये बातें

  • देश की 20 फीसदी गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ
  • कांग्रेस सरकार घर की गृहणी के खाते में देगी राशि
  • शहर और गांव सबको मिलेगा बिना भेदभाव फायदा
  • गरीबो को लेकर दुनिया की सबसे बड़ी योजना है 'न्याय'

प्रधानमंत्री और भाजपा पर बोला हमला

रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस सरकार में संभावित 'न्याय' योजना की आलोचना किए जाने को लेकर भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी माना था कि कांग्रेस ने 70 साल के कार्यकाल में गरीबी को 70 फीसदी से कम करके 22 फीसदी कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि 
-न्याय का दावा करने वाले प्रधानमंत्री स्पष्ट करें कि वह न्याय के साथ हैं या नहीं?
-नरेंद्र मोदी 10 लाख का सूट पहन सकते हैं पर 72000 रुपए क्यों नहीं दे सकते?
-देश की जनता का 5 हजार करोड़ विज्ञापन पर खर्च कर सकते हैं पर 'न्याय' पर विरोध क्यों?
-बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ का कर्जा माफ कर सकते हैं, किसानों का नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed