फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019 : Congress wil surgical strike on Poverty, Rahul Gandhi said in rajasthan

गंगानगर में 'न्याय' योजना पर बोले राहुल गांधी- ध्यान से सुनिए, धमाका है ये, बम फटेगा

Tue, 26 Mar 2019 01:32 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 : Congress wil surgical strike on Poverty, Rahul Gandhi said in rajasthan
गंगानगर में राहुल का भाजपा पर हमला - फोटो : Amar Ujala

राजस्थान के गंगानगर जिले के सूरतगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमीरों को पैसा देते हैं, हम गरीबों को पैसा देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक गरीबी पर होगा और देश से गरीबी का नामोनिशान मिट जाएगा।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से हमने 10 साल में 14 करोड़ लोगों को गरीबी दूर की, अब देश से पूर्णत: गरीबी मिटाएंगे। हर परिवार की न्यूनतम आमदनी 12 हजार रुपये होगी। कांग्रेस की सरकार आई तो गरीब परिवार के खाते में सालाना 72 हजार रुपए डालेगी। कांग्रेस की न्याय योजना से यह संभव होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस पार्टी ने गरीबी से बाहर निकाला था, पिछले पांच साल में मोदी जी ने उन सब को फिर से गरीब बना दिया। पहला झटका नोटबंदी से दिया। उन्होंने कहा कि हम बैंकों के दरवाजे छोटे दुकानदारों, छोटे बिजनेस वालों के लिये खोलेंगे। हम बैंक की चाबी नीरव मोदी, अनिल अंबानी से छीनकर आपके हाथ में देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यान से सुनिए, धमाका है ये, बम फटेगा

राहुल गांधी ने कहा कि इस भावी योजना को हमने 'न्याय' नाम दिया है। पूरे देश के गरीबों के साथ न्याय होगा। उन्होंने योजना की खासियत बताते हुए लोगों का ध्यान खींचा। कहा- ध्यान से सुनिए, धमाका है ये, बम फटेगा। देश के 25 करोड़ गरीब परिवारों के खाते में सालाना 72 हजार रुपये डाले जाएंगे। 


हिंदुस्तान के 20 प्रतिशत सबसे गरीब लोगों को कांग्रेस पार्टी की सरकार हर साल 72000 रुपये बैंक खाते में दे देगी। मतलब 5 साल में 3,60,000 रुपये कांग्रेस पार्टी देकर दिखा देगी। हिन्दुस्तान में गरीबी को मिटाने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। यह पैसा कांग्रेस की सरकार घर की गृहिणी के खाते में जमा कराएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके लिए कोई भी सब्सिडी बंद नहीं होगी, न कोई योजना रोकी जाएगी। यह उन योजनाओं से अलग लागू की जाएगी।

प्रधानमंत्री पर बोला हमला

उन्होंने सवाल उठाया कि न्याय का दावा करने वाले प्रधानमंत्री आज न्याय के साथ नहीं हैं। पीएम मोदी बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ का कर्जा माफ कर सकते हैं, पर किसानों का नहीं! कहा कि खुद को चौकीदार बताने वाले पीएम मोदी ने अनिल अंबानी की भी चौकीदारी की। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed