पटना में लगे 'गो बैक रविशंकर' के नारे, आपस में भिड़े भाजपा समर्थक, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पटना एयरपोर्ट पर भाजपा समर्थकों के आपस में ही भिड़ने की खबर है। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिन्हा और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और के समर्थकों में झड़प हुई है। पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही सिन्हा के समर्थकों ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए वापस जाओ के नारे लगाये। इस झड़प के पीछे का कारण पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा का टिकट आवंटन है।
#WATCH Group of BJP workers protest outside Patna airport, raise slogans "Ravi Shankar Prasad, go back, go back! RK Sinha (BJP Rajya Sabha MP) zindabad, zindabad!" #Bihar #LokSabhaElections pic.twitter.com/mFBHaGdiCD
— ANI (@ANI) March 26, 2019विज्ञापन
दरअसल, पटना साहिब से रवि शंकर प्रसाद को टिकट मिला है, जबकि आरके सिन्हा भी यहां से उम्मीदवारी की रेस में थे। पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मंगलवार को जब पहली बार रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक फूल-माला के साथ पटना एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
इस बीच वहां पर अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के समर्थक रविशंकर प्रसाद के समर्थकों के साथ भिड़ गए। दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस को लाठियां भी चटकानी पड़ी, तब जाकर लोग शांत हुए।