फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Union Minister Kiren Rijiju criticized Rahul Gandhi

Arunachal: 'हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते; वे जहां भी गए, कांग्रेस सीट हारी', रिजिजू ने कसा राहुल पर तंज

Thu, 21 Mar 2024 12:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता के दिल दिमाग और आत्मा में पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ नफरत भरा हुआ है, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। राहुल को पीएम मोदी बिलकुल पसंद नहीं है, क्योंकि वे (पीएम मोदी) बहुत ही विनम्र और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election  Union Minister Kiren Rijiju criticized Rahul Gandhi
Kiren Rijiju, Rahul Gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भाजपा के चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन


भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई थी, वहीं इस यात्रा का समापन 16 जनवरी को मुंबई में हुआ था। इस यात्रा में करीबन 6,700 किमी की दूरी तय की गई है।
विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने की राहुल गांधी की आलोचना
मीडिया से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, "राहुल गांधी जहां भी गए, कांग्रेस वहां सीट हार गई। कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है। अगर वह चुनाव प्रचार से बचते हैं तो शायद देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कुछ सीटें जीत सकती है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरती भाषणों को लेकर भी राहुल गांधी की आलोचना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कांग्रेस नेता के दिल दिमाग और आत्मा में पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ नफरत भरा हुआ है, जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। राहुल को पीएम मोदी बिलकुल पसंद नहीं है, क्योंकि वे (पीएम मोदी) बहुत ही विनम्र और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। राहुल और उनके लोग इस बात से सहमत नहीं है कि एक गरीब भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।"

राहुल को गंभीरता से नहीं लेते: रिजिजू
रिजिजू ने आगे कहा कि मोदी को उनकी काबिलियत, लोगों के प्यार और आशीर्वाद के कारण पीएम बनाया गया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के भारी बहुमत से जीतने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा अकेले चुनाव में 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी और एनडीए 400 सीटे जीतने वाली है। बता दें कि देश भर में लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होने वाला है।


राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, "हम उन्हें कभी गंभीरता से नहीं लेते हैं। वह एक आदतन अपराधी है, अदालत ने भी उन्हें गलत टिप्पणियां करने के मामले में चेतावनी दी है।" रिजिजू ने भाजपा के अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में 55 सीटें जीतने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed