{"_id":"65ed7432f4dc31a5730a8e40","slug":"lok-sabha-election-tmc-fields-candidates-for-42-lok-sabha-seats-of-bengal-announcement-during-rally-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए टीएमसी ने उतारे उम्मीदवार, कोलकाता में रैली के दौरान घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Election: बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए टीएमसी ने उतारे उम्मीदवार, कोलकाता में रैली के दौरान घोषणा
Sun, 10 Mar 2024 02:20 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:20 PM IST
सार
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने 42 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। दो मार्च को भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों के नामों के साथ पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं कांग्रेस ने भी पहली सूची में 39 उम्मीदवारों का एलान किया था। इस बीच, रविवार को विपक्षी गठबंधन को जोरदार झटका लगा है। सहयोगी दल टीएमसी ने कोलकाता में आयोजित रैली में बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नामों की घोषणा की। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही थी।
इन पर टीएमसी ने जताया भरोसा
कूच बिहार से जगदीश चंद्र बसुरिया, अलीपुरद्वार से प्रकाश चिक बराइक, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, दार्जीलिंग से गोपाल लामा, रायगंज से कृष्ण कल्याणी, बालूरघाट से बिप्लब मित्रा, मालदा उत्तर से प्रसून बनर्जी, मालदा दक्षिण से शहनवाज अली रेहान, जंगीपुर से खलीलुर्रहमान, बेहरमपुर से यूसुफ पठान, कृष्णापुर से महुआ मोइत्रा, राणाघाट से मुकुट मणी अधिकारी, मुर्शीदाबाद से अबुताहेर खान, जादवपुर से सयानी घोष, डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, रायगंज से कृष्णा कल्याणी।
बनगांव से विश्वजीत दास, बशीरहाट से हाजी नुरुल इस्लाम, कलकत्ता से सुदीप बनर्जी, हावड़ा से प्रसून बनर्जी, हुगली से रचना बनर्जी, तामलुक से देवांशु भट्टाचार्य, घाटल से दीपक अधिकारी (देव), झारग्राम से पद्मश्री कालीपद सोरेन, बांकुरा से अरूप चक्रवर्ती, बीरभूम से शताब्दी रॉय, विष्णुपुर से सुजाता मंडल खान, श्रीरामपुर से कल्याण बनर्जी।
विज्ञापन
दमदम से सौगत रॉय, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, बरसात से काकोली घोष, जॉयनगर से प्रतिमा मंडल, मथुरापुर से बापी हलदर, कोलकाता दक्षिण से माला रॉय, कोलकाता उत्तर से सुदीप बंधोपाध्याय, उलूबेरिया से सजदा अहमान, आरामबाग से मिताली बाग, पुरूलिया से शांतिराम महतो, मेदिनीपुर से जून मालिया, कांथी से उत्तम बारिक।
गौरतलब है कि कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में टीएमसी की 'ब्रिगेड जनसभा' का आयोजन किया गया। तृणमूल कांग्रेस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड से 2024 के चुनाव अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ‘जन गर्जन सभा’ नामक इस विशाल रैली में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा सरकरा पर हमला बोलते हुए कहा कि हम एनआरसी लागू होने नहीं देंगे। मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी। इससे पहले तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'मैं इस ब्रिगेड रैली से भाजपा को कहना चाहता हूं, 'जन गन का गर्जन, बंगाल से विरोधी का विसर्जन' है।