फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Results 2024 many parties Won Seats List BJD BJP Congress

Polls: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भाजपा की लहर के बीच किसने बचाया गढ़, केरल में UDF की आंधी में LDF को किसने जिताया?

Tue, 04 Jun 2024 07:49 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Jun 2024 07:49 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को झटका लगा है और चार सौ पार का नारा देने वाला एनडीए 300 पार के लिए तरस गया है। ऐसा लग रहा है कि देश में गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश-बंगाल जैसे राज्यों में नुकसान हुआ है तो वहीं, महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहा है। कांग्रेस ने इसे जनता की जीत बताया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2024 many parties Won Seats List BJD BJP Congress
Lok Sabha Election - फोटो : amarujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। भाजपा फिलहाल बहुमत के आंकड़े से दूर है। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार कर गया है। 2024 लोकसभा में इंडी गठबंधन ने एनडीए को कड़ी टक्कर दी है। इस दौरान ऐसी कई सीटें हैं, जिसे पूर्ण लहर में भी नेताओं ने बचाए रखा। आइये जानते हैं, ऐसी की कुछ सीटों के बारे में…

विज्ञापन

छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर देखने को मिला। प्रदेश की 11 में से 10 सीटें भाजपा ने जीत लीं। हालांकि, कांग्रेस की ज्योतसना महंत ने कोरबा सीट बचा ली और राज्य में कांग्रेस का खाता खोल दिया।  

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: 
आंध्र प्रदेश में इस बार एनडीए की हवा दिखी। बावजूद इसके वाईएसआरसीपी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की। इसमें अराकु, कडापा, तिरुपति और राजामपेथ सीटें शामिल है। वाईएसआरसीपी ने चारों सीटें जीतकर पार्टी का खाता खोल दिया। कडापा से वर्तमान मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के भाई वाईएस अविनास रेड्डी ने जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल:
केरल में इस बार कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस की लहर के बावजूद भाजपा ने थ्रिसूर जीत कर अपना खाता खोल लिया है। वहीं, सत्ताधारी दल भी लोकसभा चुनाव में मात्र एक ही सीट जीत सकी है। 

ओडिशा:
ओडिशा के सत्तारूढ़ दल बीजद इस बार राज्य की सिर्फ एक ही लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर सकी है। राज्य की एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है तो वहीं बाकी 19 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है। 

गुजरात:
भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में इस बार कांग्रेस ने सेंधमारी कर एक सीट जीत ली है। राज्य की बनासकाठा सीट से गनी ठाकोर ने जीत दर्ज की है। राज्य की बाकी सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed