Lok Sabha Election Results 2019: वाराणसी से पीएम मोदी और गुरदासपुर से सनी देओल आगे, जया प्रदा पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। जिसमे कई दिग्गज पीछे तो कई आगे नजर आ रहे हैं। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। वह दूसरी बार वाराणसी सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय और गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव ने चुनाव लड़ा था।
बिहार की सारण सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रुडी आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ गठबंधन के उम्मीदवार और लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय चुनाव मैदान में थे। केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे चल रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा के कुम्मन राजशेखरन मैदान में थे।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं। भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे चल रही हैं। वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ा है।
उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और गठबंधन उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही हैं। पंजाब की गुरदासपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल आगे चल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
मैनपुरी से मुलायम सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा की स्मृति ईरानी ने चुनाव लड़ा था। वह रुझानों में आगे चल रही हैं। हालांकि केरल की वायनाड सीट से राहुल आगे चल रहे हैं। नांदेड़ से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक चव्हाण आगे चल रहे हैं।
गौतमबुद्ध नगर से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। बरेली से भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार आगे चल रहे हैं। इलाहाबाद से भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी आगे चल रही हैं। गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आगे चल रहे हैं।
बेगूसराय से गिरीराज सिंह आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ सीपीआई के कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में थे। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं। सुल्तानपुर से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी आगे चल रही हैं। गोरखपुर से रवि किशन आगे चल रहे हैं। धनबाद से कीर्ति आजाद पीछे चल रहे हैं।
हजारीबाग से जयंत सिन्हा आगे चल रहे हैं। नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर पीछे चल रहे हैं। आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। रामपुर से जया प्रदा पीछे चल रही हैं जबकि आजम खान आगे चल रहे हैं।
पीलीभीत से वरुण गांधी आगे चल रहे हैं। आसनसोल से बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। दिल्ली से रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं। गया से गठबंधन उम्मीदवार जीतनराम मांझी पीछे चल रहे हैं। बठिंडा से हरसिमरत कैर बादल पीछे चल रही हैं।
पटना साहिब से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.