लालकृष्ण आडवाणी ने नरेंद्र मोदी को दी बधाई, कही बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी ने चुनाव में जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। आडवाणी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को भाजपा को अभूतपूर्व जीत की ओर ले जाने के लिए बधाई दी है। आडवाणी ने अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के सभी लगनशील कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की है।
L K Advani, BJP: It's such a wonderful feeling that in a country as large & diverse as India, electoral process has been so successfully completed & for that, my compliments to the electorate & all the agencies involved. May our great nation be blessed with a bright future ahead. https://t.co/cAX8plrlzr
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 23, 2019
आडवाणी ने अपने ट्वीट में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और भाजपा अध्यक्ष की, हर मतदाता तक पार्टी के संदेश को पहुंचाने के लिए तारीफ की है। आडवाणी ने रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को मिलने वाले प्रचंड बहुमत को लेकर खुशी जताई और लिखा कि इतने बड़े और विविधता भरे देश में चुनाव प्रक्रिया का सफलतापूर्वक संपन्न होने पर अच्छा महसूस हो रहा है।
इस चुनाव को कराने में भागीदार सभी एजेंसियों को मेरी मुबारकबाद। उन्होंने अपने ट्वीट में भारत के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। बता दें कि अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को 342 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। एनडीए एक बार सत्ता में पूर्ण बहुमत से आती हुई दिख रही है। हालांकि, अभी सिर्फ रुझान आए हैं, पूरा चुनाव परिणाम आना बाकी है। आडवाणी ने ऐतिहासिक जीत के लिए मोदी को पहले ही बदाई दे दी है। दूसरी, तरफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वाटर पहुंचे हैं और उनका पुष्प मालाओं से स्वागत हुआ है। अमित शाह, गुजरात के गांधीनगर सीट से 4 लाख से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 2014 में लालकृष्ण आडवाणी चुनाव जीते थे।