चुनावी हलचल: राजीव गांधी पर मचा सियासी घमासान, राहुल ने दिया पीएम मोदी को जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। वहीं, छठे चरण के लिए भी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, महागठबंधन, सपा-बसपा गठबंधन समेत हर छोटे बड़े दल जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रम में लगे हैं। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
06 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-राहुल गांधी: मोदी जी देश के पीएम हैं मगर एक शहीद व्यक्ति का अपमान करते हैं। आपके दिल में जितना भी क्रोध हो आप मुझे, मेरे पिता, माता, दादा, दादी के बारे में जो कहना चाहते हो कहो, आप मेरी तरफ जितनी भी नफरत फेंकोगे, मेरे दिल से सिर्फ प्यार वापस आएगा।
-मध्य प्रदेश में पांचवें चरण की वोटिंग संपन्न।
Visuals from Hoshangabad, Madhya Pradesh where voting concluded for #Phase5 of #LokSabhaElection2019. pic.twitter.com/cyMGpPsGCb
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 6, 2019
-जयपुर में पांचवें चरण की वोटिंग संपन्न।
Jaipur: Voting concludes for the 5th phase of #LokSabhaElection2019 in #Rajasthan pic.twitter.com/kkCjy7tf3e
— ANI (@ANI) May 6, 2019
- पश्चिम बंगाल भाजपा ने सूबे के मुख्य चुनाव अधिकारी को चुनाव में हुए हिंसा को लेकर पत्र लिखा है।
West Bengal BJP writes to CEO West Bengal over poll related violence the letter states,"On all LS seats which were having polling today have seen wide spread violence including rigging of booths, destruction of EVMs&brutal attacks on BJP candidates.Also seek order for re-polling"
— ANI (@ANI) May 6, 2019
-झारखंड में बोले पीएम मोदी: नामदार के परिवार को चुनौती देता हूं। आज का चरण तो पूरा हुआ लेकिन हिम्मत हो तो आगे दो चरण बाकी हैं। अगर आपको पूर्व पीएम जिन पर बोफोर्स के भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उनके मान-सम्मान के मुद्दे पर मैं चुनौती देता हूं। उस मुद्दे पर चुनाव लड़िए।
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण दिल्ली से आप उम्मीदवार राघव चड्ढा के लिए निकाला रोड शो।
Delhi Chief Minister and Aam Aadmi Party Chief Arvind Kejriwal campaigns for party's candidate from South Delhi, Raghav Chadha, in Delhi's Tehkhand Village area. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/OC5E9hThvB
— ANI (@ANI) May 6, 2019
-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पीएम मोदी द्वारा 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' कहने के मुद्दे पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा है। कांग्रेस ने इसे लेकर आयोग से शिकायत दर्ज कराई है।
-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा दे दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
-पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी मार्लेना की दो वोटर कार्ड वाली शिकायत को लेकर तीस हजारी अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा। 13 मई को इस पर फैसला सुनाया जाएगा।
-चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता में कुछ रियायत देने का फैसला किया है। ये कदम सूखा राहत कार्य को देखते हुए उठाया गया है।
-बंगाल के झाड़ग्राम में बोले पीएम मोदी: सीताराम येचुरी ने अपने नाम में आने वाले शब्दों 'सीता' और 'राम' का भी सम्मान नहीं किया। उन्होंने रामायण और महाभारत का अपमान किया।
-बिजवासन से आम आदमी पार्टी के विधायक देवेंद्र सहरावत भाजपा में हुए शामिल।
Delhi: Rebel AAP MLA Devinder Kumar Sehrawat joins Bharatiya Janata Party (BJP) in presence of Union Minister Vijay Goel. pic.twitter.com/DD5P3rVYLJ
— ANI (@ANI) May 6, 2019
-हरियाणा के भिवानी में बोले राहुल गांधी: जनता मालिक है, मैंने मालिक का हुक्म सुना। मोदी ने गुरु का अपमान किया। मोदी ने देश की जनता को धोखा दिया।
पढ़ें पूरी खबर
-12 मई को दिल्ली में मतदान से पहले आप को एक और झटका लग सकता है। बिजवासन के विधायक देवेंद्र सहरावत भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
-बंगाल के तामलुक में बोले पीएम मोदी: बंगाल में फैनी तूफान के बाद हालात का जायजा लेना चाहता था। दो बार फोन भी किया लेकिन ममता दीदी ने बात नहीं की। अहंकार से भरी ममता ने बैठक करने से मना कर दिया। बौखलाई दीदी को भगवान की बात करना भी खटकता है। 'जय श्रीराम' का नारा लगाने वालों को दीदी जेल भिजवाती हैं।
दरअसल, रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ममता बनर्जी 'जय श्रीराम' के नारे लगाने वालों से उलझती दिख रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने कहा- मोदी सरकार की नीतियां फेल हो गई हैं। व्यापारी वर्ग अनाथ महसूस कर रहा है। केंद्र सरकार ने आतंक मचा रखा है। पीएम का राष्ट्रवाद धोखा है, फर्जी है। मोदी के पाकिस्तान से सीक्रेट रिश्ते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
-बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने वाराणसी से अपने नामांकन रद्द होने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण यादव का केस लड़ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। सिद्धू ने कहा कि गंगा सफाई में कथनी और करनी में अंतर है। वाराणसी में गंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित हुई। गंगा सफाई में 200 साल लगेंगे। सिद्धू ने पीएम को 'दर्शनी घोड़ा' कह दिया। पीएम की नीति है कि न खेलूंगा, न खेलने दूंगा। पीएम मोदी के वादे बांस की तरह खोखले हैं।
पढ़ें पूरी खबर
-स्मृति ईरानी ने अमेठी में कहा कि उन्होंने प्रशासन और चुनाव आयोग को बूथ कैप्चरिंग के संबंध में आगाह किया है, ताकि वे एक्शन लें। लोगों को तय करना है कि राहुल गांधी की ऐसी राजनीति को सजा देना चाहिए या नहीं।
पढ़ें पूरी खबर
-केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा
लखनऊ में भाजपा के लिए महागठबंधन कोई चुनौती नहीं है। पूनम सिन्हा को लेकर उन्होंने कहा कि मैं उनपर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। मेरा विश्वास है कि चुनाव व्यक्तिगत नहीं होता, बल्कि मुद्दों पर आधारित होता है।
Rajnath Singh,Lucknow BJP candidate: The Mahagatbandhan is no challenge for BJP here. I don't want to comment on her(SP-BSP-RLD candidate Poonam Sinha), as I believe elections are not about individuals but about issues. pic.twitter.com/FdwsHdj7nd
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2019
-स्मृति ईरानी ने अमेठी में कहा कि
एक गरीब की इलाज के अभाव में इसलिए मौत हो जाती है, क्योंकि अस्पताल के ट्रस्टी राहुल गांधी हैं और उस गरीब के पास आयुष्मान भारत का कार्ड था। ये परिवार इतना घिनौना है कि एक निर्दोष को मौत के घाट उतारने को तैयार है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें राजनीति प्यारी है।
Smriti Irani: A person died as he was denied treatment at hospital where Rahul Gandhi is trustee,in Amethi just because he had Ayushman Bharat card. Ye parivaar itna ghinona hai ki ek nirdosh ko maut ke ghat utarne ko taiyar hai sirf isliye kyunki unhe apni rajneeti pyari hai pic.twitter.com/DersIyWwxs
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2019
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री यहां फैनी साइक्लोन से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे हैं।
PM Narendra Modi arrives in Bhubaneswar, received by Governor Ganeshi Lal, CM Naveen Patnaik and Union Minister Dharmendra Pradhan. PM would be visiting the #Cyclonefani affected areas in the state pic.twitter.com/nHZHeWVLPB
— ANI (@ANI) May 6, 2019
-कांग्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लोगों से मतदान करने की अपील की है। लिखा है कि आपका एक वोट सिर्फ सरकार नहीं चुनेगा, बल्कि नफरत और हिंसा की राजनीति को भी बदलेगा। इसलिए वोट जरूर करें। आपका वोट आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य तय करेगा।
आपका एक वोट सिर्फ सरकार नहीं चुनेगा, बल्कि नफ़रत और हिंसा की राजनीति को भी बदलेगा। इसलिए वोट जरूर करें। आपका वोट आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य तय करेगा।#MainHindustanHoon pic.twitter.com/cG6cSZPxRP
— Congress (@INCIndia) May 6, 2019
-इधर, भाजपा ने भी अपने पक्ष में वोटिंग अपील की है। ट्विटर एकाउंट पर लिखा है- पांचवे चरण के मतदान में मतदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर मतदान करें। बस याद रखिए मताधिकार न जाए बेकार, चुनिए, मजबूत सरकार।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड में चुनावी रैलियां करेंगे। बंगाल के तामलुक में सुबह करीब 10:30 बजे, झारग्राम में करीब 12:30 बजे उनकी रैली होगी। इसके बाद वह झारखंड के चाइबासा में 02:15 बजे वह रैली करेंगे। इधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बिहार में पांच जनसभाएं करेंगे।