चुनावी हलचल: ‘मिशन शक्ति’ पर पीएम का संबोधन, जांच में जुटा चुनाव आयोग
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज तीन राज्यों में रैली
- कांग्रेस की 'न्याय' योजना पर जारी है घमासान
- न्यूनतम आमदनी के दावे पर आ रही प्रतिक्रियाएं
- उत्तर प्रदेश में आज रायबरेली दौरे पर प्रियंका गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई दिनों दिन दिलचस्प होती जा रही है। आज भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन राज्यों में रैली है, जबकि प्रियंका गांधी का भी उत्तर प्रदेश दौरा जारी है। इधर, दिल्ली में कांग्रेस और आप गठबंधन पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। जानिए दिनभर की चुनावी हलचल का पल-पल अपडेट:
28 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को भोपाल में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से उनका कोई विवाद नहीं है और संघ अगर हिन्दुओं का संगठन है तो वह भी हिन्दू हैं फिर उनसे बैर क्यों। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि भाजपा ने आपको संघ और हिंदू विरोधी बना दिया है, तो उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि आरएसएस से मेरा कोई विवाद नहीं है। यह अगर हिंदुओं का संगठन है तो दिग्विजय सिंह भी हिंदू है। फिर मुझसे बैर क्यों भाई।
-‘मिशन शक्ति’ की उपलब्धि के बारे में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर चुनाव आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी से प्रसारण की फीड का स्रोत और अन्य जानकारियां मांगी हैं। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में बृहस्पतिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीएम के संबोधन से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ या नहीं, इसकी जांच के लिये आयोग द्वारा गठित समिति सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।
-कांग्रेस नेता दिव्या स्पंदना ने चुनाव आयोग से सोशल मीडिया पेजों की शिकायत की है जिसमें पीएम मोदी का समर्थन करने पर उन्हें मुख्त उपहार देने का वादा किया जा रहा है।
Congress leader Divya Spandana writes to Election Commission of India against social media pages for allegedly "offering free gifts to voters enticing them to support Modi" (file pic) pic.twitter.com/qMqE3a3XUp
— ANI (@ANI) March 28, 2019
-यूपी के सीतापुर में बसपा के दो गुटों मे जिला इंचार्ज नकुल दुबे के विरोध और समर्थन को लेकर घमासान।
#WATCH Sitapur: Two groups of BSP workers, supporting and opposing, SP-BSP Sitapur in-charge Nakul Dubey, raise slogans against each other. pic.twitter.com/VmxsjhFOuP
— ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2019
-दिवंगत मनोहर परिकर की शोक सभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- उरी के बाद प्रधानमंत्री ने हम दो-तीन लोगों को बुलाया था। परिकर जी के चेहरे पर गुस्सा नजर आ रहा था। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाई थी, पूरी रात ऑपरेशन पर निगाह रखी थी। उन्होंने दोनों सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाई थी।
-चुनाव आयोग ने प. बंगाल और झारखंड के लिए विवेक दुबे को सेंट्रल पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इससे पहले नियुक्त के के शर्मा को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भेजा गया है।
-जद एस अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने दावा किया है कि भाजपा ने कर्नाटक में उनके समर्थन से सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को साथ लाने की कोशिश की थी। चुनाव से पहले भाजपा ने जद एस को भारी भरकम रकम की पेशकश भी की, कुमारस्वामी को मुंबई में मुलाकात के लिए भी बुलाया जहां पैसा रखा गया था। लेकिन कुमारस्वामी ने हिलने से इनकार कर दिया।
-उत्तर प्रदेश के धौरहरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जितिन प्रसाद को इसी सीट से लड़वाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस पर प्रसाद ने कहा कि वो पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और जो भी कहा जाएगा, करेंगे।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही जितिन प्रसाद की भाजपा में शामिल होने की खबरें उड़ी थीं जिनका बाद में खुद जितिन ने खंडन कर दिया। कहा गया कि वो कांग्रेस आलाकमान के उस फैसले से नाखुश हैं जिसमें उन्हें राजनाथ के सामने लखनऊ लड़ने भेजा जा रहा है। बाद में वाकई उनकी टिकट धौरहरा से काट कर उन्हें लखनऊ से लड़ने की जिम्मेदारी दी गई।
-जम्मू के अखनूर में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष में कड़े और बड़े फैसले लेने की हिम्मत नहीं है। कश्मीर के हाल के लिए कांग्रेस और पीडीपी जिम्मेदार हैं। आतंकी कितनी भी ताकत लगा लें, चौकीदार मजबूती से खड़ा है।
-बिहार: राजद में रार
तेज प्रताप यादव ने छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने लिखा, "नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितना पानी में है सबकी है खबर मुझे।" तेजप्रताप, दो सीटों से अपना उम्मीदवार खड़ा करने के लिए अड़े हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक के पद से मैं इस्तीफा दे रहा हूँ।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) March 28, 2019
नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं।
कौन कितना पानी में है सबकी है खबर मुझे।
-गुजरात की सभी 26 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी।
-केरल के कोझीकोड से भाजपा उम्मीदवार प्रकाश बाबू को सबरीमाला हिंसा से जुड़े एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने असम के जोरहाट में कहा कि दिन में तो कांग्रेस पार्टी के गोगोईजी और अजमल (एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल) आमने-सामने चुनाव लड़ते हैं मगर जब रात होती है तो दोनों के बीच ईलू-ईलू चालू हो जाता है।
-समाजवादी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। मुरादाबाद से नासिर कुरैशी, बरेली से भगवत शरण गंगवार, उन्नाव से पूजा पाल, झांसी से श्याम सुंदर यादव और कुशीनगर से नथुनी प्रसाद कुशवाह को टिकट दिया गया है।
-राजद नेता गिरिनाथ सिंह, भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।
RJD leader Girinath Singh joins BJP in presence of Defence Minister Nirmala Sitharaman. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/LMD8rbKPdK
— ANI (@ANI) March 28, 2019
-जया प्रदा पर विवादित बयान देने वाले सपा नेता फिरोज खान को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है। जया प्रदा, रामपुर से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनके सामने हैं सपा के आजम खान।
-बीजू जनता दल ने भुवनेश्वर के मुख्य चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखी है। पार्टी ने भाजपा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। बीजद का कहना है कि एक टीवी सीरियल में किरदार 'अटल पेंशन योजना' का जिक्र करता है।
-कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। नवरात्र के दौरान आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
-चुनाव आयोग में पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर सुनवाई के बाद, विवेक ओबेरॉय के वकील हितेश जैन ने कहा, "हमने कारण बताओ नोटिस का विस्तारपूर्वक जवाब दे दिया है। हमने बताया है कि पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।"
-बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा- शत्रुघ्न सिन्हा जी ने फैसला किया है कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे और हमारे स्टार नेता और कैंपेनर के तौर पर काम करेंगे।
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पीएम मोदी की रैली--
नरेंद्र मोदी: यहां के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर किसने किया था? घोटाले किसने किए थे? बर्बादी कौन लाया था? उत्तराखंड के गांवों को सड़कों से वंचित रखने वाले कौन थे? क्या ऐसी कांग्रेस पार्टी को मौका मिलना चाहिए। ऐसे झूठे और वादाखिलाफी करने वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? 11 अप्रैल को बटन दबाकर सजा देंगे क्या?। प्रधानमंत्री बनने के बाद मैंने उत्तराखंड के कोने-कोने तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया था। लेकिन कांग्रेस ने मेरे तमाम प्रयासों में अड़ंगे लगाए थे। तब राज्य की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री का काम केवल दिल्ली कांग्रेस दरबार में हाजिरी लगाने का था।
-जेडीएस नेता व कर्नाटक सरकार में मंत्री सी एस पुत्ताराजू के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी के खिलाफ बंगलुरू में कांग्रेस-जेडीएस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।
Bengaluru: Congress and JDS workers protest against Income-Tax raids at residence of JD(S) leader & Karnataka Minor Irrigation Minister CS Puttaraju in Mandya pic.twitter.com/73pqk8oqcq
— ANI (@ANI) March 28, 2019
-पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर सुनवाई के लिए फिल्म के एक्टर विवेक ओबेरॉय और प्रोड्यूसर संदीप सिंह, चुनाव आयोग पहुंचे।
-आम आदमी पार्टी से निलंबित पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से सांसद हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरिंदर, भगवंत मान की शिकायत के बाद चर्चा में आए थे।
Delhi: Suspended* Aam Aadmi Party leader from Punjab, Harinder Singh Khalsa joins Bharatiya Janata Party in the presence of Union Minister Arun Jaitley. pic.twitter.com/wyVoNDqzTD https://t.co/j3abHabMDe
— ANI (@ANI) March 28, 2019
-पीएम मोदी की मेरठ रैली का वीडियो दिखाते हुए कांग्रेस ने पलटवार किया है। प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री को 'ड्रामा किंग' कहते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों का 20 हजार करोड़ रुपया बकाया है। अकेले मेरठ और आसपास के छह जिलों के किसानों का 10 हजार करोड़ बकाया है। सुरजेवाला ने कहा कि सब्सिडी वाली चीनी की खरीद बंद करना सरकार का खराब कदम रहा। प्रधानमंत्री ने 'न्याय' योजना का मजाक उड़ाकर गरीबों का मजाक उड़ाया है। क्या पीएम का तीन प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने वाले दलों को 'शराब' की संज्ञा देना शोभा देता है? ये पूरी प्रजातांत्रिक प्रणाली का मजाक उड़ाना है।
दरअसल, पीएम ने कहा था कि सपा का स, रालोद का रा और बसपा का ब मिलाकर 'सराब' बनती है। सेहत के लिए 'सराब' सही नहीं है।
-कांग्रेस नेता आरके आनंद ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई संदेह नहीं है। बस थोड़ी देरी जरूर हो रही है। उम्मीद है कि दोपहर दो बजे के बाद फैसला हो जाएगा। उनकी सीट को लेकर कोई लड़ाई नहीं है।
-शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत के विधायक भाई सुनील राउत ने अपने ही गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुंबई उत्तर पूर्व सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर इस सीट से भाजपा उम्मीदवार किरीट सोमैया को टिकट दिया जाता है तो वह यहां से उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि डॉ. किरीट सोमैया मुंबई उत्तर पूर्व सीट से लोकसभा सांसद हैं। वह मुंबई भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
-मेरठ रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जिसे भी 2019 का जनादेश देखना हो वो इस जनसैलाब को देख सकता है। भारत मन बना चुका है। भारत के 130 करोड़ लोग मन बना चुके हैं। देश में फिर एक बार सरकार बनने जा रही है। ये भारत के सपने से जुड़ा चुनाव है। सबका बारी-बारी से हिसाब होगा।
प्रधानमंत्री के भाषण की हर बात यहां पढ़ें
-उत्तर प्रदेश के मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के बाद प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi at a public rally in Meerut. #UttarPradesh pic.twitter.com/D42IpJloEv
— ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2019
-जम्मू कश्मीर के पुंछ में नेशनल कांफ्रेंस के नेता जावेद अहमद राणा ने विवादित बयान दिया है। बुधवार को दिए गए इस बयान का वीडियो सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी इस वीडियो में जावेद बोल रहे हैं कि वह जम्मू कश्मीर समेत देश भर में हुई हत्याओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ केस कर देंगे।
#WATCH National Conference leader, Javed Ahmed Rana, in Poonch: Khuda ki kasam, agar mera bas chale, to mai is desh ke pradhanmantri ke khilaf, jitne bhi qatl hue hain Jammu-Kashmir mein aur desh mein, mai isko qatl ke case mein andar thok dunga. (27.03.19) pic.twitter.com/o5wD5YDCzO
— ANI (@ANI) March 28, 2019
-बिहार में सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस में रार खत्म हुई और महागठबंधन बन तो गया, लेकिन कुछ सीटों पर पेच अब भी फंसा हुआ है। मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल जैसी सीटें महागठबंधन के लिए सिरदर्द बनी हुई है। अगर राजद और कांग्रेस के बीच सुलह नहीं हुआ तो मुश्किलें खड़ी हो सकती है। आज पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस है, जहां उम्मीदवारों का एलान होने वाला है। पढ़ें पूरी खबर
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे में हैं। जम्मू, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उनकी रैलियां होंगी। उत्तर प्रदेश में मेरठ के क्रांतिधरा में सुबह 11 बजे उनकी रैली की शुरुआत होगी। इसके बाद वह उत्तराखंड पहुंचेंगे, जहां नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के बाद वह जम्मू-कश्मीर जाएंगे। प्रधानमंत्री जम्मू जिले के डूमी गांव में सांय 4:50 पर विजय संकल्प रैली स्थल पर पहुंचेंगे। वह रैली को संबोधित करने के बाद 5:45 बजे रवाना हो जाएंगे।
पीएम श्री @narendramodi 28 मार्च 2019 को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू में विशाल 'विजय संकल्प रैलियों' को संबोधित करेंगे।
— BJP (@BJP4India) March 27, 2019
लाइव देखें -
• https://t.co/vpP0MInUi4
• https://t.co/lcXkSnNPDn
• https://t.co/E31AljBPQD
• https://t.co/jtwD1z6SKE pic.twitter.com/yAKQPu7OZq
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार से ही उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को वह अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में थीं, वहीं आज वह अपनी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में होंगी। यहां वह कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुखातिब होंगी।
-भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल होंगे। मौजूदा सांसद होने के बावजूद उनकी पार्टी विरोधी तेवर के कारण भाजपा ने बिहार के पटना साहिब से उनका टिकट काट दिया है और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को मौका दिया है। शत्रुघ्न कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर
-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों को बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि वह(राहुल गांधी) अभी बच्चे हैं। कांग्रेस जहां राहुल गांधी को पीएम नरेंद्र मोदी के समकक्ष महागठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार पेश करना चाह रही है, वहीं महागठबंधन में शामिल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उन पर टिप्पणी कर कुछ अलग संदेश देना चाहा है। पढ़ें पूरी खबर
-आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस दो गुटों में बंट चुकी है। गठबंधन पर अबतक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी का यह मामला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज असम दौरे पर हैं। असम के कलियाबोर और जोरहाट में वह जनसभाएं करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, ये जनसभाएं क्रमश: दोपहर दो बजे और साढ़े तीन बजे होंगी।
Schedule of Shri @AmitShah’s public meetings in Assam on 28 March 2019. Watch LIVE on all digital channels of @BJP4India. pic.twitter.com/M4IVkiyAFv
— BJP (@BJP4India) March 27, 2019