फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Tej Pratap yadav resigns from RJD student wing chief post

राजद में बगावत की शुरुआत, तेजप्रताप ने पार्टी की छात्र विंग से दिया इस्तीफा

Thu, 28 Mar 2019 05:44 PM IST
पल्लवी कश्यप चुनाव डेस्क, अमर उजाला, पटना
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पल्लवी कश्यप Updated Thu, 28 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Tej Pratap yadav resigns from RJD student wing chief post
तेजप्रताप यादव (फ़ाइल फोटो) - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में घमासान चरम पर पहुंच रहा है। लालू यादव के बड़े बेटे और तेजस्वी यादव के भाई तेजप्रताप यादव ने बगावत की शुरुआत कर दी है। उन्होंने राजद की छात्र विंग से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन

  तेजप्रताप ने ट्वीट किया- छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक के पद से मैं इस्तीफा दे रहा हूं। नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितना पानी में है सबकी है खबर मुझे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे को तेजप्रताप यादव खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवहर और जहानाबाद सीट से अपना उम्मीदवार उतार सकते हैं। वह तेजस्वी यादव से भी इस संबंध में बात कर रहे हैं।  






ऐसे वक्त पर जब राजद में लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है, लालू परिवार में अंदरुनी लड़ाई पार्टी को खासा नुकसान पहुंचा सकती है। महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पहले ही बिहार में संग्राम मचा हुआ है। ऐसे में तेजप्रताप का ये कदम पार्टी पर भारी पड़ सकता है। 

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी मेरी बात मानेंगे और दोनों सीटों से उम्मीदवार उतारने देंगे। वहीं तेजप्रताप ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार भी तय कर लिए हैं। उन्होंने शिवहर के लिए अंगेश सिंह जबकि जहानाबाद के लिए चंद्रप्रकाश का नाम आगे बढ़ाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed