फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 24 April BJP Congress

चुनावी हलचल: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

Wed, 24 Apr 2019 10:15 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 24 April BJP Congress
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

मंगलवार को देशभर के 15 राज्यों की 116 लोकसभा सीटों पर मतदान के साथ ही तीसरे चरण का चुनाव भी संपन्न हो गया। पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी के चार चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।

विज्ञापन

24 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

-पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बाहर का दृष्य। 
 




-शिवराज सिंह चौहान: बंगाल में ममता दीदी हेलीकॉप्टर उतरने नहीं दे रही थी, ममता दीदी के बाद कमलनाथ दादा....ये पिट्ठू कलेक्टर सुन ले रे, हमारे दिन भी जल्द आएंगे, तब तेरा क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 


-मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह की जुबान फिसली, एक रैली में कहा- भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता, भगवा धारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता, 'आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है।' 
 

-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बुधवार को बेगूसराय के अपने उम्मीदवार कन्हैया कुमार को "समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिलने का दावा करते किया है और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से भाजपा की हार और कन्हैया की निर्णायक जीत में मदद करने के लिए पार्टी उम्मीदवार तनवीर हसन को चुनावी मैदान से हटा लेने की अपील की। भाकपा महासचिव सुधाकर रेड्डी ने आज संवाददाताओं से कहा कि राजद उम्मीदवार 2014 में दूसरे स्थान पर रहे तनवीर हसन के इस बार तीसरे स्थान पर रहने की संभावना है इसलिए वह तेजस्वी से आग्रह करते हैं कि वह हसन के चुनावी मैदान से हट जाने :रिटायर हो जाने: की अपील पर विचार करें।

-हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के प्रचार पर प्रतिबंध हटने के बाद उनके बिगड़े बोल एक बार फिर सामने आए हैं। मंडी की एक जनसभा में उन्होंने कहा, "मोदीजी की तरफ अगर कोई उंगली उठाएगा, हम लोग उसकी बाजू काट कर हाथ में पकड़ा देंगे।"

-फर्रुखाबाद में एक जनसभा के दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा, "मैं एलान करता हूं कि मोदी से मेरी लड़ाई में जो मेरे सामने आएगा और मुझे रोकने की कोशिश करेगा वो गठबंधन का नाम ले या हाथी का नाम ले, मैं उसको वार करके चूर-चूर कर दूंगा।"

-कानपुर में बोले अखिलेश यादव: देश में अगर समाजवादियों को कभी किसी ने धोखा दिया है तो कांग्रेस के लोगों ने हमें धोखा दिया है। ये सही है कि हमारा गठबंधन था लेकिन हमें नहीं पता था कि कांग्रेस में ज्यादा घमंड है। गठबंधन कुछ नहीं होता, घमंड ज्यादा बड़ी चीज है।

-भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एनआईए कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने के बाद प्रतिक्रिया दी है। साध्वी ने कहा, "कांग्रेस लगातार षड्यंत्र कर रही है लेकिन हम जरूर जीतेंगे क्योंकि 'धर्म' हमेशा जीतता है।"

-पश्चिम बंगाला के राणागाट में बोले पीएम मोदी: "अब विदेशी कलाकारों और किराए के गुंडों के बल पर ही दीदी आखिरी कोशिश करने में जुटी हैं। लेकिन इस बार बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। क्योंकि इस बार भाजपा के साथ ही पश्चिम बंगाल की जनता भी उनके खिलाफ मैदान में खड़ी हो गई है।"
पढ़ें पूरी खबर

-पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हाई कमान के आदेश के मुताबिक, अगर पंजाब सरकार में शामिल मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों को विजयश्री नहीं दिलवा पाते हैं तो उन्हें कैबिनेट से भी निकाल दिया जाएगा।

-समस्तीपुर रैली में बोले अमित शाह, क्या अफ्स्पा को वापस लिया जाना चाहिए। राहुल बाबा, आपकी पूरी जिंदगी में इसे वापस नहीं लिया जाएगा। आपके बाद अगर कोई दूसरा गांधी भी आएगा तो इसे वापस नहीं करवा सकेगा।
 

-उत्तर प्रदेश के चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा: हम दो भोजपुरी कलाकारों को चुनाव लड़ा रहे हैं। एक आजमगढ़ और एक गोरखपुर से। मुंबई से पकड़ के लाए हैं इनको। जबर्दस्ती लाए हैं कि अब पूर्वी यूपी के लिए भी कुछ करो। जब ये कलाकार सांसद बनेंगे तो पूर्वी यूपी में भी फिल्मसिटी बन सकती है।
 


 -उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रियंका गांधी का रोड शो।
 

-आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी के नामांकन पर उठाए सवाल।
पढ़ें पूरी खबर

-कानपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ पर हमला: हमें कह रहे हैं कि संविधान न होता तो हम भैंस चरा रहे होते। कैसे सीएम हैं? अगर लैपटॉप देदो कि जरा चला दें तो दो दिन पता नहीं चलेगा, गायब हो जाएंगे। हमारे बारे में उनके विचार ये हो सकते हैं तो सोचो गरीब के बारे में क्या तुलना करते होंगे।  

-21 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट में 50 फीसदी वीवीपैट के ईवीएम से मिलान को लेकर पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। 

-एनआईए अदालत में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक की याचिका लगाने वाले ने अपने वकील के जरिए कहा है कि प्रज्ञा खराब सेहत के कारण कोर्ट की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहीं, जबकि वो प्रचार में पूरी तरह जुटी हुई हैं जहां वो बिल्कुल भी बीमार नहीं लग रहीं।
विशेष एनआईए अदालत ने कहा कि इस अदालत के पास लोकसभा चुनाव में किसी की उम्मीदवारी पर रोक लगाने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। ये चुनाव अधिकारियों का काम है। ये अदालत आरोपी को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती।

-बिहार के मुंगेर में बोले अमित शाह: एयरस्ट्राइक के बाद दो जगह मातम था। एक पाकिस्तान में, वहां होना भी चाहिए। दूसरा राहुल बाबा एंड कंपनी गठबंधन वालों के यहां। उधर पाकिस्तान के आतंकवादी मरे उसमें आपके चेहरे का नूर क्यों गायब हो गया है? क्या ममेरे, चचेरे भाई लगते हैं?
पढ़ें पूरी खबर

-पीएम मोदी की बायोपिक पर चुनाव संपन्न होने तक रोक जरुरी बताई गई है। सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखी। आयोग का कहना है कि इसमें पीएम मोदी से जुड़े सकारात्मक पहलुओं को दिखाया गया है, जबकि विपक्ष के बारे में नकारात्मक चित्रण किया गया है। इन बातों से मतदाता प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए 19 मई तक यानि कि सातों चरण के मतदान संपन्न होने तक रोक जारी रखी जाए। 

-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की चुनावी रैली में भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनको मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहने की सनक है। 50 फीसदी इनका जो चुनावी भाषण होता है कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा जी ने क्या किया। ये नहीं बताएंगे कि पांच साल में इन्होंने क्या किया। 

पढ़ें पूरी खबर
 

-उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा के सांसद उदित राज टिकट कटने पर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी दिखाने के बाद अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 
पढ़ें पूरी खबर

-अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तमाम गैर-राजनीतिक मुद्दों पर लंबी बात की। इस इंटरव्यू से जुड़ी खास बातें आप यहां पढ़ सकते हैं

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। झारखंड के गुमला में सुबह 11 बजे चुनावी रैली करने के बाद वह बंगाल जाएंगे, जहां दोपहर करीब दो बजे बोलपुर में और साढ़े तीन बजे रानाघाट में रैली करेंगे। 

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे। यहां सुबह साढ़े दस बजे मुंगेर के साफियाबाद में जदयू प्रत्याशी ललन सिंह का प्रचार करने के बाद वह बेगूसराय जाएंगे। बेगूसराय में कन्हैया कुमार के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में रैली करेंगे। दोपहर बाद वह समस्तीपुर में रैली करेंगे। कन्हैया के पक्ष में गीतकार जावेद अख्तर, नेता योगेंद्र यादव, अभिनेता प्रकाश राज, अभिनेत्री स्वरा भास्कर प्रचार कर चुके हैं। 

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश में तीन रैलियां करेंगे। कानपुर, उन्नाव और लखीमपुर में उनकी जनसभा आयोजित है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और गाजीपुर में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। 

-यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में हार्दिक पटेल आज कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed